
- बच्चो में नशाखोरी व मजदूरी पर रोक लगाना जरूरी-आयोग अध्यक्ष
- –बाल संरक्षण अधिकार आयोग के प्रदेश अध्यक्ष ने किया पुरुष व महिला जिला चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों तथा पीकू वार्ड, एनआरसी का किया गया औचक निरीक्षण।
जिला कारागार जनपद सुलतानपुर के महिला बैरक का किया गया निरीक्षण। सुलतानपुर।उ0प्र0 बाल संरक्षण अधिकार आयोग के अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा द्वारा जिला चिकित्सालय एवं महिला चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों तथा पीकू वार्ड, एनआरसी सहित आदि का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जो भी कमियाँ पायी गयी, उसमें सुधार करने हेतु महिला एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के समय मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. डीके त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पुरूष डाॅ. एसके गोयल, महिला जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्साधीक्षक डाॅ. वीके कौशल सहित अन्य स्टाप उपस्थित रहे।तत्पश्चात जिला कारागार जनपद सुलतानपुर के महिला बैरक का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में बाल कैदी के लिए छोटे-छोटे बच्चों के लिये झूला आदि की व्यवस्था किये जाने हेतु बीएसए को निर्देशित किया गया। जिला कारागार की साफ-सफाई संतोष जनक पायी गयी। तत्पश्चात हसनपुर स्थित आश्रम पद्धति विद्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौर गृह परीक्षा विभिन्न कक्षाओं की चल रही थी। मौके पर आश्रय पद्धति स्कूल के प्रधानाचार्य सहित अन्य स्टाप उपस्थित पाये गये। हनुमानगंज स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र एवं प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया गया तथा कक्षा 01 से 04 तक विभिन्न कक्षाओं में पढ़ रहे छात्र/छात्राओं से प्रश्न उत्तरी की गयी। इस कार्यक्रम के उपरान्त पखरौली में स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के समय विद्यालय में आवासित बालिकाएं भोजन कर रही थी। बच्चों के बीच में अध्यक्ष एवं अन्य उपस्थित अधिकारियों द्वारा साथ में भोजन किया गया। उन्होंने कम्पोजिट विद्यालय का भी निरीक्षण किया गया। समस्त निरीक्षण उपरोक्त कलेक्ट्रेट सभागार में बच्चों एवं बच्चियों से सम्बन्धित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की गयी।मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड-19/सामान्य पर चर्चा की गयी साथ ही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में ज्यादा आवेदन करने हेतु अन्य विभागों को सहयोग करने हेतु निर्देशित किया गया।पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने बताया गया कि पुलिस विभाग से हर सहयोग दिया जा रहा है।
सीडीओ अंकुर कौशिक ने सभी बच्चों से सम्बन्धित योजनाओं एवं एक युद्ध नशे के विरूद्ध अभियान को वृहद स्तर पर चलाये जाने हेतु आश्वासन दिया गया।इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी वीपी वर्मा, प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद के साथ उपस्थित रहे। उ0प्र0 राज्य बाल संरक्षण अधिकार आयोग, मा0 अध्यक्ष द्वारा बच्चों के मुद्दों से सम्बन्धित विषय पर बैठक आयोजित की गयी, जिसमें बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष आर0पी0 शुक्ला, सदस्य शिवमूर्ति पाण्डेय, श्रीमती ममता मिश्रा, श्रीमती सरिता यादव एवं ओम प्रकाश तिवारी, किशोर न्याया बोर्ड से सदस्य श्रीमती रंजना श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी रजनीश किरण अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद श्यामेन्द्र मोहन, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका चतुर्वेदी, जिला आबकारी अधिकारी, सहायक श्रमायुक्त, महिला कल्याण अधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।