
- अयोध्या जिले के पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि सभा का किया आयोजन
अयोध्या।भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के संस्थापक राष्ट्रीय संयोजक भगवान प्रसाद उपाध्याय के नाती उत्कर्ष उपाध्याय की ट्रेन हादसे में 31 दिसंबर 2022 को आकस्मिक निधन हो गया। जिसको लेकर पूरे देश मे शोक की लहर दौड़ पड़ी और भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के अयोध्या इकाई ने दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंत राम पाण्डेय ने नम्र भाव मे कहा कि उत्कर्ष की मृत्यु से पूरा महासंघ परिवार अत्यंत दुखी है परंतु ईश्वर की मर्जी के आगे किसकी चलती है हम सभी मृतक आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं एवं ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि मृतक आत्मा को अपने लोक में उत्तम स्थान दे

शोकाकुल परिवार को ईश्वर इस दुख की घड़ी में सहनशक्ति प्रदान करे। श्रद्धांजलि सभा के मौके पर मंडल संरक्षक सुधाकर श्रीवास्तव,मंडल मुख्य महासचिव अनिल श्रीवास्तव,जिला संरक्षक धर्मपाल सिंह,जिला अध्यक्ष सूर्य कुमार मिश्र,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम कल्प पांडे,जिला कोषाध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा,जिला संयुक्त सचिव सर्वेश कुमार,जिला संगठन सचिव बृजेश तिवारी उपस्थित रहे।