
- –विशेष मेगा वनरोपण अभियान के तहत न्यायिक अधिकारियों ने किया पौधरोपण।
सुल्तानपुर।पौधो की हमारे जीवन में बड़ा उपयोग है।इसके बिना न तो शुद्ध हवा व वातावरण मिलेगा।न ही पौष्टिक फल।इसकी पूर्ति तभी संभव है जब ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण होगा।ये बाते पौधरोपण करने के दौरान जिला जज जय प्रकाश पांडेय ने जन अभियान 2023 के शुभारंभ के अवसर पर कही।

जनपद न्यायाधीश जय प्रकाश पांडेय ने कलेक्ट्रेट में पौधरोपण अभियान चलाया गया।विशेष मेगा वनरोपण अभियान के अन्तर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन सुबह सुनिश्चित किया गया है ।जिसमें इस न्यायिक प्रतिष्ठान के समस्त कर्मचारीगण की मौजूदगी में पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया गया।वृहद पौधरोपण कम्पेन के अंतर्गत कलेक्ट्रेट में न्यायिक अधिकारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया। वही विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अभिषेक सिन्हा ने कहा कि धरा को हरा-भरा करने एवं जीवन को बचाने के लिए सबको पौधारोपण का संकल्प लेने की जरूरत है।

पूर्व बार अध्यक्ष श्री उपाध्याय ने कहा कि पौधरोपण सबकी जिम्मेदारी है। हम सबको अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए।पर्यावरण संरक्षण का दायित्व प्रत्येक व्यक्ति का है। हमारे पूर्वजों द्वारा लगाए गए वृक्षों का लाभ हमें मिल रहा है। हमारे आस-पास हरियाली दिख रही है। लीगल सेल से जुड़े नागेंद्र सिंह ने कहा कि इस कर्तव्य को पूरा करने का दायित्व प्रत्येक व्यक्ति का है। पर्यावरण को बचाना सबकी जिम्मेदारी है।