Tuesday, January 27, 2026
Light
Dark

Dastak Sultanpur:-लेखपाल संघ के निर्विरोध सदर तहसील अध्यक्ष बने सुरेश गुप्ता…

  • समूची तहसील कार्यकारिणी हुई निर्विरोध।

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले तहसील सदर इकाई का गठन किया गया।तहसील अध्यक्ष के पद पर सुरेश गुप्ता को निर्विरोध चुना गया।इनके साथ ही सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए।

मंगलवार को तहसील कार्यकारिणी का गठन किया गया।पर्यवेक्षक के रूप में बल्दीराय से राम सूरत व संतराम यादव की मौजूदगी में हुआ।तहसील अध्यक्ष सुरेश गुप्ता,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अकरम हुसैन,विपिन यादव,मंत्री सर्वेंद्र पटेल, उप मंत्री विजय शुक्ल,कोषाध्यक्ष दिवाकर यादव, आडीटर मेराज अहमद निर्वाचित हुए। गठन के बाद में पहुंचे जिलाध्यक्ष राधे श्याम शुक्ल ने पूरी कार्यकारिणी को बधाई दिया।इस मौके पर कृष्ण कुमार शुक्ल,राम मूर्ति वर्मा,रईस अहमद समेत दर्जनों लेखपाल मौजूद रहे।सभी निर्वाचित निर्विरोध पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया गया।मिठाई भी खिलाई गई।