Sunday, April 20, 2025
Light
Dark

सुल्तानपुर डीएम कृतिका ज्योत्स्ना ने पहली बार जिले में समाधान दिवस पर की सुनवाई…

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

भूमि विवाद के प्रकरण में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम स्थलीय निरीक्षण कर समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण करें निस्तारण

जयसिंहपुर,सुलतानपुर।(दुर्गा प्रसाद, संवाददाता जयसिंहपुर) तहसील सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। समाधान दिवस में फरियादियों की लंबी कतार देखने को मिली। समाधान दिवस में कुल 344 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 12 शिकायतों का त्वारित निस्तारण किया गया शेष शिकायतों को जिकाधिकारी कृतिका ज्योत्स्ना ने उपजिलाधिकारी जयसिंहपुर वन्दना पाण्डेय को निर्देशित करते हुए उनका समय सीमा के अंतर्गत निस्तारण कर यथाशीघ्र सूचित करने के निर्देश दिया।

जयसिंहपुर तहसील सभागार में अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्स्ना ने जनपद आगमन के प्रथम तहसील दिवस में आम जन मानस से रूबरू होते हुए समाधान दिवस में आये हुए फरियादियों की समस्या को गंभीरता पूर्वक सुना। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी फरियादी समस्या के समाधान के उद्देश्य से ही सरकारी कार्यालय में आता है। इसलिये जनता की समस्या का समाधान करना हम सबके लिए सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि जन शिकायतों का निस्तारण अधिकारीगण प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से करते हुए शिकायतकर्ता को पूर्ण रूप से संतुष्ट किया जाय।जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 344 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से 12 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा मौके पर किया गया। अवशेष 332 प्रार्थना पत्र सम्बन्धित विभाग को निस्तारण हेतु भेजे जाने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा उपजिलाधिकारी जयसिंहपुर को दिया गया। उन्होंने सभी प्रेषित शिकायती प्रार्थना पत्रों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि समस्याओं का निस्तारण कर यथाशीघ्र सूचित करेंगे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक भी मौजूद रहे।

समाधान दिवस में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ओम प्रकाश चौधरी, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार पांडे, जयसिंहपुर उप जिलाधिकारी वंदना पांडेय, जयसिंहपुर तहसीलदार हृदय राम तिवारी, जयसिंहपुर उप जिलाधिकारी न्यायिक अरविंद कुमार ,जयसिंहपुर खंड विकास अधिकारी निशा तिवारी, जयसिंहपुर क्षेत्राधिकार प्रशांत सिंह, जयसिंहपुर कोतवाली प्रभारी प्रेमचंद सिंह, मोतीगरपुर थाना अध्यक्ष ज्ञानचंद शुक्ला, कूरेभार थाना अध्यक्ष प्रवीण यादव, गोसाईगंज थाना उप निरीक्षक गोपाल चंद्रपाल, दोस्तपुर थाना उपनिरीक्षक गौरव अवस्थी ,जयसिंहपुर पूर्ति निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, जयसिंहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक सुरेंद्र कुमार पटेल, मोतीगरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निरीक्षक दिनेश चंद्र, लोकनिर्माण विभाग जे ई श्रवण कुमार, जयसिंहपुर विद्युत विभाग एसडीओ अमरजीत वर्मा, जयसिंहपुर ब्लॉक एडीओ पंचायत सौरभ वर्मा ,समाज कल्याण आईएसबी ओपी सिंह, सहित अन्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।