
- नगर निकाय चुनाव में वोटरों को रिझाने व नगर को संवारने निकले कैबिनेट मंत्री
- शंख ध्वनि के साथ भाजपाईयों ने किया नगर भ्रमण।
सुल्तानपुर। नगर निकाय चुनाव को लेकर मंगलवार को केन्द्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे ने नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए पद यात्रा व रोड शो किया।
शहर के चौक घंटाघर क्षेत्र में बड़ी जनसभा को संबोधित कर अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी प्रवीन कुमार अग्रवाल की सराहना करते हुए उन्हें सही मायने में जनसेवक बताया। वहीं महेन्द्र नाथ पांडे ने जिले के विधायकों एवं विधान परिषद सदस्य तथा संगठन पदाधिकारियों व पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा में हिस्सा लेकर नगर भ्रमण भी किया।पद यात्रा में भाजपाईयों पर जगह-जगह नगर के लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।जनसभा में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रवीन कुमार अग्रवाल ने मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय को गदा एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। चौक में आयोजित जनसभा में केंद्रीय मंत्री ने जब आप की बार 30 हजार पार का नारा लगाया तो उत्साहित भीड़ भी नारेबाजी करती रही।
महेन्द्र नाथ पांडे ने कहा कि निकाय चुनाव कोई साधारण चुनाव नहीं है नगर को संवारने का पर्व है। उन्होंने कहा प्रवीन अग्रवाल इसके पूर्व 10 वर्षों तक सुल्तानपुर वासियों की सेवा कर चुके हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को ऐतिहासिक मतों से जिताने की अपील की। उन्होंने कहा दिल्ली और यूपी में डबल इंजन की सरकार के साथ शहर सुल्तानपुर में प्रवीन अग्रवाल को जिता कर ट्रिपल इंजन की सरकार बनावे। उन्होंने कहा अपार भीड़ का उत्साह देखकर लगता है कि सुल्तानपुर नगर पालिका उत्तर प्रदेश में सबसे शानदार जीत दर्ज कराएगी।
जनसभा को प्रदेश मंत्री शंकर गिरि, जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा, चेयरमैन प्रत्याशी प्रवीन कुमार अग्रवाल ने भी संबोधित किया।इसके पूर्व शहर के सुपर मार्केट स्थित पंडित दीनदयाल पार्क में दोपहर 12:00 बजे हजारों भाजपाइयों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान इक्कीस ब्राह्मणों ने शंख ध्वनि के साथ मंगला चरण के पश्चात प्रवीन अग्रवाल को जीत का आशीर्वाद दिया।जिसके पश्चात केंद्रीय मंत्री महेन्द्र नाथ पांडे के अलावा एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, विधायक विधायक विनोद सिंह,राज प्रसाद उपाध्याय,पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ एमपी सिंह,पूर्व विधायक अर्जुन सिंह,गिरीश नारायण सिंह बब्बन,पूर्व जिलाध्यक्ष करूणा शंकर द्विवेदी, ऋषिकेश ओझा, जगजीत सिंह छंगू,पूर्व एमएलसी डॉ वीणा पांडे,संतबख्श सिंह चुन्नू सुशील त्रिपाठी, पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी,पूजा कसौधन,नवीन आदि प्रमुख भाजपा नेताओं की अगुवाई में भाजपाईयों का हुजूम पदयात्रा के लिए प्रस्थान किया।पद यात्रा के दौरान नगर के डाकखाना चौराहा, शाहगंज,चौक, ठठेरी बाजार,गल्लामंडी में नगर वासियों ने पुष्प वर्षा कर भाजपाइयों का उत्साह वर्धन किया।
इस मौके पर सुमन सिंह, जिला उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश जयसवाल,आलोक आर्या पूजा कसौधन, रूपेश सिंह, कृपा शंकर मिश्रा, अखिलेश जयसवाल, श्याम बहादुर पाण्डेय, संदीप सिंह, सुनील वर्मा,संजय त्रिलोकचन्दी,संजय सोमवंशी,रजनीश मिश्र,प्रदीप शुक्ल, आशीष सिंह रानू, अतुल पाण्डेय, रेखा निषाद, चन्दन नारायन सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार का शोर मंगलवार शाम छह बजे थम जाएगा। कल राजनीतिक दल खासकर भाजपा व सपा अंतिम दिन प्रचार में पूरी ताकत झोंकेंगे। दूसरे चरण में 38 जिलों के 370 नगरीय निकायों के 6,929 पदों के लिए चुनाव हो रहा है। इसमें 1.92 करोड़ मतदाता कुल 39,146 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे।