Saturday, April 19, 2025
Light
Dark

सुल्तानपुर में सांसद मेनका ने शहर में 30 करोड़ लागत से बनने वाली फोर लेन सड़क का किया लोकार्पण…

  • सुल्तानपुर में सांसद ने मणिपुर की घटना को बताया दुःखद, सरकार कर रही कार्रवाई
  • सांसद ने नगर में 30 करोड़ लागत से बनी फोर लेन सड़क की जनता को समर्पित।
  • हर व्यक्ति पौध रोपण करे तभी बीमार धरती होगी स्वस्थ।

सुलतानपुर।पूर्व केन्द्रीय मंत्री व जिले की सांसद ने मणिपुर में महिला को निर्वस्त्र घुमाने की हुई घटना को बेहद दुःखद करार दिया है।उन्होंने कहा कि सरकार ऐसा काम कर रही है ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। सांसद ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग व जलवायु परिवर्तन पर नियंत्रण पाना है तो हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने होंगे।

सांसद ने दौरे के दूसरे दिन विधायक विनोद सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल व पीडब्लूडी अधिशाषी अभियंता के साथ 30 करोड़ 54 लाख से निर्मित नगर के मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण योजना के शिलापट का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया।उन्होंने कहा कि मैं, विधायक विनोद सिंह व एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह वेंडिंग जोन में छत लगाने के लिए धनराशि खर्च कर इसे तैयार करेंगे।जिन पटरी दुकानदार व ठेलेवालो को वेंडिंग जोन में दुकान लगाने की इच्छा हो वह नगर पालिका में जाकर संपर्क कर आवेदन दे सकते हैं। सांसद मेनका संजय गांधी ने कहा शहर में सुन्दरता आई है डिवाइडर पर पेड़ दिख रहे है।

  • मेनका गांधी बोली शहर को हरा भरा रखना प्राथमिकता

शहर को और सुंदर, हरा भरा व खुशनुमा बनाना हमारी प्राथमिकता है।शहर में 27 और हरे-भरे पार्क विकसित होंगे।नगर में डिवाइडर के अलावा 1000 पेड़ और लगाएं जाएंगे।लोकल एनवायरनमेंट तैयार कर हम इस पर काफी हद तक रोकथाम कर सकते हैं।पूरी दुनिया में गर्मी रहे लेकिन सुल्तानपुर में मौसम ठंडा रहेगा।इस अवसर पर सांसद मेनका गांधी ने आह्वान किया कि जलवायु नियंत्रित करने के लिए हर व्यक्ति को पौधरोपण करना होगा,तभी बीमार धरती स्वस्थ होगी।सांसद मेनका ने बताया कि दिल्ली में जब 40 डिग्री सेल्सियस का तापमान रहता है तो हमारे घर में अधिक पेड़ होने के कारण यह 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक नहीं जाता है।उन्होंने कहा शहर में फोर लेन सड़क बनने से लगभग जाम की समस्या खत्म हो गई है।उन्होंने बताया 1000 ट्रांसफार्मर आए है जिससे ओवरलोडिंग की समस्या समाप्त होगी।

  • विधायक विनोद सिंह बोले मैं और पालिका अध्यक्ष बनाऊंगा शहर को सुंदर

विधायक विनोद सिंह ने कहा सांसद सहित हम सब लोग मिलकर सुल्तानपुर शहर को सुंदर शहर बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल ने कहा कि सांसद मेनका गांधी का प्रयास रंग लाया है। इसके बाद श्रीमती गांधी दोस्तपुर विकासखंड मुख्यालय पहुंची और वहां पर क्षेत्रीय विधायक राजेश गौतम व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि के साथ ग्राम विकास विभाग द्वारा आयोजित वृहद जन चौपाल के माध्यम से सैकड़ों लोंगो की समस्या का मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों के माध्यम से निस्तारण कराया।इस दौरान श्रीमती गांधी ने डिजिटल इंडिया अन्तर्गत 50 ग्राम सचिवों को लैपटॉप भी वितरित किया।सांसद ने कैथावा में शहीद स्व•परमेश्वर वर्मा स्मृति खेल मैदान का लोकार्पण व वृक्षारोपण किया

।इसके बाद खोजापुर में भाजपा नेता विवेक सिंह के घर जाकर दादी के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की।ग्रासभा अहिबरनपुर में श्री महावीर अमृत सरोवर का लोकार्पण किया।विरसिंहपुर स्थित सौ शैय्यायुक्त चिकित्सालय में आयुष वन वृक्षारोपण किया।आज सांसद के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में पूर्व जिलाध्यक्ष डाॅ सीताशरण त्रिपाठी, शशीकांत पाण्डेय, विजय सिंह रघुवंशी, विजय त्रिपाठी, आलोक आर्य,रमेश शर्मा,प्रमुख चन्दर प्रताप सिंह,बंटी सिंह, चन्दन नारायन सिंह, नन्दन चतुर्वेदी,रेखा निषाद, संदीप प्रताप सिंह, रमेश सिंह टिन्नू, आकाश जायसवाल, शोभनाथ यादव आदि मौजूद रहे।