Friday, April 18, 2025
Light
Dark

सुल्तानपुर में राजस्व संग्रह राशि न जमा करने वाले बकायेदारों की खैर नही, सख्ती से निपेटगी वसूली टीम ,चलाया चाबुक

बकायेदारों में मचा हड़कंप, बाइक की गई कुर्क।

सुल्तानपुर। अफसरों के निर्देश पर बडे़ बकायेदारों के खिलाफ राजस्व संग्रह टीम की वसूली अभियान तेजी से चल रहा है।बड़े बकायेदार को दौड़ा कर उनकी बाइक को कुर्क कर लेने से अन्य बकायेदारों में हड़कंप मच गया है।

यह अभियान सदर एसडीएम सीपी पाठक व तहसीलदार अरविंद तिवारी के निर्देश पर पंजाब नेशनल बैंक के बड़े बकायेदारो में हरेंद्र कुमार पुत्र राम आसरे निवासी डिहवा को 10 लाख 74 हजार रुपया बकाया था।जिसे न देने पर टीम ने दौड़ा कर हरेंद्र को पकड लिया। उनकी मोटर साइकिल को कुर्क कर दिया। जिससे बकायेदारों में हडकम्प मचा हुआ है।तहसीलदार सदर ने बताया कि वसूली अभियान अभी बडे़ बाकीदारो के विरूद्ध जारी रहेगा। वसूली अभियान टीम में भृगु देव तिवारी, सतीश नारायण सिंह, अच्छे लाल , सुनील तिवारी संग्रह अमीन आदि शामिल रहे।