Sunday, April 20, 2025
Light
Dark

सुल्तानपुर नगर निकाय चुनाव एक्सक्लुसिव:-सपा पार्टी से पालिका अध्यक्ष के पद पर ताल ठोकने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे दावेदार…

राखी तिवारी,निसार गुड्डू,सैयद रहमान मानू,गुफरान सैफी,रिजवान गनी
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष-प्रदेश अध्यक्ष की कई घंटे चली मैराथन बैठक
  • 12 घंटे के बाद लग सकता है कयासो पर विराम।

सुल्तानपुर। जहां पर प्रदेश के सभी जिलों के दूसरे चरण के प्रत्याशी सपा ने घोषित कर दिए है।वही जिले मेंनगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए प्रत्याशियों के पत्ते अभी नही खोल सकी है।वही नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए नूराकुश्ती जारी है।किसी के दावेदारी के लिए पूर्व विधायक तो खाटी जिला अध्यक्ष भी एडी चोटी का जोर लगा रहे है।फिलहाल शुक्रवार को सपा हाई कमान कयासो पर विराम लगाते हुए प्रत्याशी घोषित करने की प्रबल संभावनाएं हैं।कौन हो सकता है आपके जिले में सपा से उम्मीदवार पढ़िए दस्तक भारत न्यूज की खास रिपोर्ट…

पार्टी के जानकार सूत्रो की माने तो पूर्व मंत्री व कई बार के जिला अध्यक्ष रघुवीर यादव,पूर्व सपा विधायक अनूप संडा व वर्तमान विधायक मो.ताहिर खान ने अपने करीबियों को टिकट दिलाने के लिए ताकत झोंक दी है।नगर पालिका में अध्यक्ष के लिए सपा से टिकट के लिए दावेदारों में जिला अध्यक्ष रघुवीर यादव के करीबी व शिक्षा क्षेत्र में वर्चस्व रखने वाले विनीत तिवारी की पत्नी राखी तिवारी,वर्तमान विधायक मो.ताहिर खान ने अपने भाई रिजवान गनी की पैरवी की है।

वही अनूप संडा ने निसार अहमद गुड्डू व गुफरान सैफी के लिए सिफारिश की हैं।बता दे पिछले चुनाव में निसार को बसपा ने प्रत्याशी बनाया था। निवर्तमान पालिका अध्यक्ष रह चुके सैयद रहमान मानू भी दावेदारी में हैं।सपा के अंदर खाने पर विश्वास करे तो राष्ट्रीय अध्यक्ष,प्रदेश अध्यक्ष के साथ जिला अध्यक्ष की कई घंटे तक मैराथन मीटिंग चली है।जिसमे पांच से तीन प्रबल दावेदार शेष रह गए है। या यूं कहे कि टिकट राखी विनीत तिवारी,निसार गुड्डू या रहमान मानू पर केंद्रित होगा।अब पार्टी जिताऊ क्ंडिडेट उतारेगी या खाटी सपाई।वही भाजपा व बसपा ने भी अपने प्रत्याशी अभी तक घोषित नही किए है।

ऐसे में सपा भाजपा की घोषणा के इंतजार में थी।खैर भाजपा 22अप्रैल को प्रत्याशी की घोषणा कर सकती है।नगर पालिका में करीब 95हजार वोटर है। पार्टियां जातिगत आधार पर समीकरण बैठाने में जुटी हैं।ऐसे में सपा हाई कमान का जहां पर निर्णय चौकाने वाला होगा।वही सीट जीत कर देना भी बड़ी चुनौती रहेगी।