Sunday, April 20, 2025
Light
Dark

देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रमुख डॉ चिन्मय पंड्या पहुंचे सुल्तानपुर:-बोले सनातन शास्वत धर्म -पूरा विश्व हमारा परिवार ..

  • गायत्री परिवार के सह सयोंजक डॉ चिन्मय पंड्या का सुल्तानपुर में भव्य स्वागत।

सुल्तानपुर।अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रमुख में से एक देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति चिन्मय पंड्या मंगलवार को पायगीपुर 400kv स्थित गेस्ट हाउस पहुचे। जहा पर कार्यकताओं ने फूल माला से स्वागत करते हुए तिलक लगाया।उन्होंने आगामी कन्या कौशल शिविर को सफल बनाने का आवाहन किया

जिले में विराट कन्या कौशल शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमे प्रदेश भर से 5000 कन्याओं का प्रशिक्षण होगा।डॉ चिन्मय पांड्या ने कहा कि राष्ट्र समृद्धि हेतु नारी जागरण की आवश्यकता है।पूरे विश्व के कल्याण के लिए गायत्री परिवार आवाहन करता हैं।सनातन शास्वत धर्म है।पूरा विश्व हमारा परिवार हैं।

संस्कृति से नारियों को जोड़ने हेतु ऐसे कन्या कौशल शिविरों का आयोजन पूरे भारत देश मे जगह जगह आयोजित किया जा रहा है।इस मौके पर जिला समन्वयक डॉ सुधाकर सिंह , कैलाश नारायण तिवारी, प्रभाकर सक्सेना, विश्वनाथ तिवारी, माता प्रसाद तिवारी, डॉ रमेश ओझा, अंजनी जायसवाल, ओम सिंह, गुड्डू सिंह, नूतन सिंह, आशा श्रीवास्तव ,के डी शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।