Sunday, April 20, 2025
Light
Dark

अनाथ आश्रम पहुंचे डीएम व सीडीओ :-बूढ़ी माँ का छलका दर्द बोली बेटवा मेरे पास नही है घर, डीएम ने दिया मदद का भरोसा…

  • ठंड में आश्रम की व्यवस्था को चाक चौबंद रखने के दिये निर्देश

सुल्तानपुर।डीएम रवीश गुप्ता बुधवार को अनाथ आश्रम पहुंचे। ठंड के मद्देनजर व्यवस्थापकों से कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के अनुरूप आश्रम में व्यवस्था को संचालित कराने के आदेश दिए।

शहर से सटे तुराबखानी में बने अनाथ आश्रम में डीएम रवीश गुप्ता व सीडीओ अंकुर कौशिक के साथ पहुंचे जहा पर आश्रम कर्मचारी की मां ने डीएम को देखकर हाथ जोड़ लिये। कहा हमारे पास भी घर नहीं है बेटवा। इस पर डीएम ने कहा आपका परिवार नहीं है तब आश्रम के स्टॉफ ने डीएम को बताया कि बेटा इनका यही कर्मचारी है।

जिस पर उन्होंने कहा कि आप एप्लीकेशन दीजिये हम देखते हैं। बंधुआ कला के हसनपुर की एक बुजुर्ग महिला धूप में कुर्सी पर बैठी हुई थी। डीएम वहां रुके, सवाल किया आप यहां कैसे आई कोई बेटा-बेटी नहीं? जवाब मिला बेटा था तीन साल पहले मर गया। इस पर उन्होंने कहा मन लग रहा है यहां पर। जवाब मिला हां बेटा।

डीएम व सीडीओ ने रसोई घर में बने हुये भोजन को चखकर उसकी गुणवत्ता परखी तथा साफ-सफाई व वृद्धाश्रम में वृद्ध हेतु दवाओं की उपलब्धता तथा उसकी एक्सपायरी डेट का अवलोकन किया, जो सही पाया गया। डीएम ने वृद्धाश्रम में लगे हुए सीसीटी कैमरे को भी चेक किया गया, जो संचालित पाया गया।