Wednesday, July 23, 2025
Light
Dark

सुल्तानपुर मे संदिग्ध परिस्थितियों में फाँसी के फंदे से लटकता मिला अधेड़ का शव…

  • बिना पुलिसिया कार्यवाही के आनन फानन में परिजनों ने अधेड़ के शव का किया अन्तिम संस्कार

जयसिंहपुर सुलतानपुर(दुर्गा प्रसाद,संवाददाता)। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की तड़के सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक अधेड़ का शव फांसी के फंदे से लटकता मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने बिना पुलिसिया कार्यवाही के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक देर रात परिजनों से उसका झगड़ा हुआ था, डायल 112 की पुलिस ने आकर मामले को शान्त करवाया था किंतु यह घटना हो गई।

सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार घटना जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के सिसौड़ा ग्राम पंचायत के भोजा का पुरवा गांव की है। जहां महेश 45 पुत्र बक्शू मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। ग्रामीणों ने बताया की बुधवार की देर रात सरसों बेचने को लेकर परिजनों से उसका झगड़ा हो रहा था। मारपीट भी हुई थी। मौके पर सूचना के बाद डायल 112 की पुलिस पहुंची थी। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। पुलिस के जाने के कुछ देर बाद फिर गली गलौज और मारपीट की आवाज आने लगी। गुरुवार की तड़के सुबह करीब 5 बजे उसका शव छप्पर नुमा मकान में एक दुप्पटे के सहारे लटकता मिला। परिजनों व ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा। आनन फानन में बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

परिजनों के मुताबिक, कोई बात नही हुई थी। बीती रात वह खाना खाकर सोने चला गया था। सुबह सोकर उठे तो उनका शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। उन्होंने सूदखोरों से कर्जा लिया था। अदायगी न कर पाने से वह मानसिक तौर पर परेशान रहते थे।सेमरी चौकी इंचार्ज के.सी यादव ने बताया की परिजनों द्वारा कोई सूचना व लिखित शिकायत नही मिली है। शिकायत मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।