
- जिले की जनता ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर जताया आक्रोश
- जगह-जगह हुआ जल भराव, लोगों को गर्मी से मिली राहत
- लोगो के घरों में घुसा पानी,सड़के बनी नदियां, संक्रमण का खतरा बढ़ा
सुल्तानपुर(दस्तक भारत न्यूज)।मानसून के लंबे इंतजार के बाद बीते दिन मूसलाधार बारिश हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली। तापमान नीचे आया तो गर्मी का प्रकोप भी कुछ कम हुआ। हालांकि, इस दौरान नगर पालिका व सरकारी सिस्टम का स्याह पहलू भी सामने आया। लगभग 2 घंटे की झमाझम बारिश में शहर डूब गया। सड़कों पर पानी चलने लगा। आलम यह रहा कि जिले के अधिकांश वार्डो में लबालब पानी भर गया है। बरसात के पहले नालों व नालियों की सफाई का दावा करने वाले नगर पालिका प्रशासन की पोल पहली बारिश ने ही खोल दी।कुछ दिनों पूर्व मानसून को लेकर नगर
पालिका चैयरमैन प्रवीण अग्रवाल नाली नाले को सफाई कराते नजर आए थे।जिसको सोशल मीडिया पर जिले की जनता ने बहुत सराहा था।
- जिले के वार्ड विवेक नगर,निराला नगर,दरियापुर से सामने आई हैरान कर देने वाली तस्वीर…
जिले के सभी वार्डो में मूसलाधार बारिश ने जमकर तबाही मचाई।दस्तक भारत न्यूज को जिले की जनता बारिश से नगर पालिका के दावों की पोल खोलने वाले दर्जनों वीडियो साझा किए है।पहली तस्वीर जिले के विवेक नगर वार्ड से सामने आई है जहाँ से कांग्रेस पार्टी के सभासद है।वीडियो में सड़के नदियों में तब्दील है।धारा इतनी तेज है कि किसी को भी बहा ले जाएं।वही निरालानगर वार्ड में निर्दल सभासद है।यहाँ भी जलकुंभी ने जमकर तबाही मचाई।सड़को पर जलकुंभी ही नजर आई।उधर दरियापुर वार्ड में भाजपा के योगेश मिश्र सभासद है इनके वार्ड में भी नाले चोक पड़े है जिससे बारिश का पानी सड़को से होते हुए लोगो के घरों में भर गया है
- बरसात से बढ़ सकता है संक्रमण का खतरा
मौसम के बदले मिजाज से बरसात का पानी लोगो के घरों में भर आया है।जिससे शरीर को बैक्टीरिया और वायरल संक्रमण के लिए अतिसंवेदनशील बना दिया है।मौसम में आए इस बदलाव से कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों पर संक्रमण का खतरा सबसे ज्यादा बढ़ गया है।
नदियों में तब्दील हुए वार्ड की सड़कें,देखिए किस तरह से बारिश ने मचाई तबाही..https://youtube.com/shorts/ZiPvoVhRlmk?feature=share