Saturday, April 19, 2025
Light
Dark

सुल्तानपुर में ज्येष्ठ मास के तीसरे मंगलवार पर विशाल भंडारे में अफसर व पक्ष-विपक्ष के नेताओ ने दिखाई एकजुटता,जगह जगह आयोजन..

  • सुबह हनुमान चालीसा पाठ और हवन पूजन कार्यक्रम के साथ देर शाम तक चलता रहा भंडारा।
  • हनुमान जी के भंडारे में एक साथ बहुत दिन बाद दिखे नेता

सुल्तानपुर।ज्येष्ठ मास के तीसरे मंगलवार को जिला पंचायत में आयोजित भंडारे में सत्ता धारी नेता,विपक्ष नेता के साथ ही अफसर एक साथ दिखाई दिए। महा प्रसाद ग्रहण किए।
जिला पंचायत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
जिसमे बतौर आयोजक जिला पंचायत अध्यक्ष उषा सिंह,ब्लाक प्रमुख शिवकुमार सिंह मौजूद रहे।भंडारे में डीएम जसजीत कौर सीडीओ अंकुर कौशिक, विधायक विनोद सिंह,दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सोनम किन्नर,नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल,एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह,पूर्व लोकसभा प्रत्याशी/पूर्व विधायक चन्द्रभद्र सिंह सोनू,बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका चतुर्वेदी समेत कई अफसर मौजूद रहे।

वही तहसील बल्दीराय में उप जिलाधिकारी महेंद्र कुमारश्रीवास्तव,तहसीलदार घनश्याम भारतीय व नायब तहसीलदार गुलाब सिंह की अगुवाई में विशाल भंडारा का आयोजन किया गया।सुबह हनुमान चालीसा पाठ और हवन पूजन का कार्यक्रम उप जिलाधिकारी,तहसीलदार व नायब तहसीलदार द्वारा सम्पन्न हुआ।प्रसाद वितरण के कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी जसजीत कौर ने किया।इससे पूर्व जिलाधिकारी ने महाबली हनुमानजी के चित्र पर माल्यार्पण का पूजन अर्चन किया।कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि व ब्लाक प्रमुख बल्दीराय शिव कुमार सिंह,एडीएम प्रशासन बी.प्रसाद,सीआरओ शैलेश मिश्रा,एडीएम मनोज पाण्डेय,उप जिलाधिकारी सदर सीपी पाठक,उप जिलाधिकारी लंभुआ वंदना पांड़े,उप जिलाधिकारी विदुषी सिंह,पुलिस क्षेत्राधिकारी बल्दीराय रमेश कुमार,खण्ड विकास अधिकारी सत्य नारायण सिंह,खण्ड शिक्षा अधिकारी रोजी सिंह,थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह,धनपतगंज थानाध्यक्ष श्रीराम पांड़े,कूरेभार थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार व हलियापुर आरबी सुमन सहित तहसील व ब्लाक के सभी कर्मचारियों सहित विभिन्न ग्राम सभाओं के प्रधानगण,बार एशोसिएशन अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह व न्यू अवध बार एसोशिएशन बल्दीराय अध्यक्ष सूर्य प्रकाश त्रिपाठी,महासचिव बृजेश कुमार यादव,कफील खान सहित सैकड़ो फरियादियों सहित आम जन मानस ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य अर्जित किया।

इस मौके पर ऐंजर प्रधान राजेश कुमार दूबे,रामजी श्रीवास्तव,देवेन्द्र प्रताप सिंह पप्पू मौजूद रहे।वही भाजपा नेत्री पूजा कसौधन,अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत हरिओम नरायण,दिनेश सिंह ,सपा जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव,इसौली विधायक मोहम्मद ताहिर खान के प्रतिनिधि रिजवान गनी सोनू,ब्लाक प्रमुख लंभुआ कुवंर बहादुर सिंह,सिराज अहमद,जलीस अहमद,सपा नेता मोहम्मद रिजवान उर्फ पप्पू,अरविंद सिंह,जिला पंचायत सदस्य निसार अहमद,नरेश चन्द्र उपाध्याय दीपू,किरण यादव,अज्जू,जफर खान,ज्ञान यादव,लंभुआ विधायक पुत्र पंकज वर्मा आसिफ खान,प्रमुख मोतिगरपुर चन्द्र प्रताप सिंह आदि लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य अर्जित किया।

  • कलेक्ट्रेट मे शर्बत वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जेष्ठ माह के तीसरे मंगलवार के अवसर पर कलेक्ट्रेट मे एडवोकेट अमरनाथ यादव के आयोजन मे शर्बत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी जसजीत कौर ने फीता काटकर किया। तत्पश्चात जिलाधिकारी जसजीत कौर, उप जिलाधिकारी सीपी पाठक , सीआरओ शैलेंद्र मिश्र, एडीएम एफ आर मनोज पांडेय, अपर उपजिलाधिकारी विदुषी सिंह, बार अध्यक्ष गिरिजा प्रसाद शुक्ल, महासचिव समरजीत सिंह, अमरनाथ यादव,पूर्व अध्यक्ष रंजीत सिह, आदि ने पवन पुत्र हनुमान जी के चित्र पर माल्यार्पण पर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर एडवोकेट अमरनाथ यादव, शारदा प्रसाद यादव, विपिन मिश्रा, धर्मराज गौतम, दिलीप यादव, सत्येंद्र यादव, विजय कुमार उपाध्याय, राम प्रताप तिवारी, जयनारायण सिंह, राजेश सिंह ,इंद्र कुमार त्रिपाठी समेत कई अधिवक्ताओ व वादकारी मौजूद रहे।

  • श्रीराम सेना ने भी राहगीरों को पिलाया सरबत

गुप्तारगंज में श्री वैष्णो माता पूजा समिति के बैनर तले स्वयं सेवी संस्था श्री राम सेना भटपुरा के कार्य कर्ताओं ने सुदनापुर बजार में प्रचंड गर्मी में शरवत वितरित किया गया।इस अवसर पर काली प्रसाद शर्मा,विनोद तिवारी,मनोज तिवारी,अखिलेश तिवारी,अंकित तिवारी,आशीष पाठक,गिरजा शंकर तिवारी, ओंकार नाथ तिवारी ,सूरज तिवारी निशांत राम मूरत तिवारी,शनि ,सुभाष चंद्र सोनी ,समेत अन्य संस्था के सदस्य मौजूद रहे।