Friday, March 6, 2026
Light
Dark

सुल्तानपुर में मामूली सी कहासुनी में चली गोली, 01 की मौत,एक की हालत गंभीर

सुल्तानपुर।सुबह मामूली कहा सुनी के बाद देर शाम हुए विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग में होमगार्ड परिवार में एक की जान चली गई।दूसरा ट्रामा सेंटर लखनऊ में जीवन मौत से जूझ रहा है।फिलहाल एसपी चारु निगम ने जिला अस्पताल पहुंच कर जायजा लिया।गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर दिया है।

मामला कोतवाली देहात के जनऊपुर गांव का है। सुबह बच्चों के बीच हुए विवाद ने शाम को हिंसक रूप ले लिया। गुरुवार को कोतवाली देहात थाना क्षेत्र जनउपुर गांव में सुबह बच्चों के विवाद में होमगार्ड वीरेंद्र प्रताप सोनकर व रमेश सोनकर के परिवार के बीच विवाद हुआ था।जिसकी सूचना किसी पक्ष द्वारा पुलिस को नहीं दी गई।शाम करीब 06 बजे पीआरवी को सूचना प्राप्त हुई कि गोली चल गई है।सूचना पर पहुंची पीआरवी गोली लगने से घायल मोहित सोनकर(26)व मंगल सोनकर(30)पुत्र गण वीरेंद्र सोनकर को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गई। जहां चिकित्सक ने मोहित सोनकर को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।जबकि उसके भाई को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।गोलीकांड की सूचना पर जिला अस्पताल पहुंची एसपी चारु निगम ने बताया कि रमेश सोनकर के बेटे गोलू सोनकर व उसके घर की महिलाओं द्वारा वीरेंद्र सोनकर के घर जाकर शाम को विवाद किया गया।

आरोप है कि गोलू सोनकर द्वारा 05 राउंड फायरिंग की गई।मौके पर मृत मोहित सोनकर को दो गोली सीने में लगी है।जबकि उसके भाई को एक गोली लगी है।गोलीकांड की सूचना पर स्थानीय पुलिस के साथ भारी फोर्स गांव में भेजी जा चुकी है।आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसओजी के साथ कई टीमें लगा दी गई है,फिलहाल देर रात आरोपी को हत्या में प्रयुक्त रिवाल्वर के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।।जल्द ही मृतक के परिजनों से तहरीर प्राप्त कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा व मृतक के शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजा जाएगा।