Wednesday, February 11, 2026
Light
Dark

सुल्तानपुर की दोस्तपुर पुलिस अपराध छिपाकर, कर रही क्राइम कंट्रोल, विवाहिता की ससुराल में मौत,पिता ने जताई हत्या की आशंका

सुल्तानपुर।पिता ने विवाहिता बेटी की मौत पर जेठ व जेठानी पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।घटना के दूसरे दिन ही थाने में तहरीर देने गया तो थाना प्रभारी ने तहरीर न लेकर डांट कर भगा दिया।फिलहाल घटना के पांच दिन बाद भी मुकदमा दर्ज करने के बजाय आरोपियों को पुलिस बचाने में जुटी है।


मामला दोस्तपुर थाने के भदिला खानीपुर गांव का है,जहां पर पिता कन्हैया लाल ने अपनी बेटी मंदाकिनी की शादी विपिन के साथ किया था।दामाद रोजगार के सिलसिले में बाहर रहता है। ऐसे में बेटी मंदाकिनी को आए दिन ससुराली जन प्रताड़ित करते थे।दो दिन पहले धमकी भी दिए थे।05 फरवरी को घर में बंद कर जम कर पीटा गया।बाद में गला दबाकर जेठ रविन्द्र पुत्र राम सुख व उनकी पत्नी पूजा ने मिलकर हत्या कर दी।पीएम रिपोर्ट में सब कुछ स्पष्ट है।लेकिन लोकल पुलिस भी मिली हुई है।पुलिस मुकदमा तक दर्ज नहीं कर रही हैं।06 फरवरी को एप्लिकेशन लेकर पीड़ित पिता कन्हैया लाल निवासी कैमासपुर थाना कादीपुर से दोस्तपुर थाने गया तो भगा दिए। फिर दोबारा गया तो जांच की बात कह कर रख लिए है।ऐसे में मुकदमा न दर्ज हुआ और मामले को दबाया गया तो पीड़ित एसपी से मिलकर फरियाद करेगा।