Wednesday, February 4, 2026
Light
Dark

अयोध्या में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन:- में सनातनियों को एक जुट रहने के लिए किया आवाहन

प्बीकापुर,अयोध्या ।विकासखंड बीकापुर क्षेत्र के कटारी किसानगंज में शनिवार को राष्ट्रीय स्वयं संघ सेवक संघ के मार्गदर्शन में महावा मंडल में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान चालीसा से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत शिक्षक माता प्रसाद प्रजापति और संचालन सुशील पांडेय ने किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए आरएसएस के जिला संचालक श्यामा चरण जी ने सनातन धर्म से जुड़े हिंदू समुदाय के लोगों को स्वयं, कुटुंब, परिवार, समाज और देश के हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि जब तक सनातन धर्म सुरक्षित है तब तक हिंदू समुदाय सुरक्षित है। आरएसएस सह महाविद्यालय विभाग प्रचारक डॉक्टर प्रभास शुक्ला ने कहा कि सभी सनातन धर्म के लोगों के भीतर राष्ट्र चेतना होना जरूरी है। जब राष्ट्र सुरक्षित रहेगा तभी रामराज की परिकल्पना साकार हो सकेगी। भारत देश विश्व गुरु और पूर्ण रूप से विकसित होने की श्रेणी में पहुंच सकेगा तथा देश में खुशहाली आएगी।

डॉ दिनेश तिवारी ने लोगों में अपने धर्म और सुरक्षा के प्रति संवेदनशील होने की अपील किया।उन्होंने कहा कि शास्त्र के साथ आत्मरक्षा के लिए शस्त्र भी जरूरी है।यु जी सी लगा कर हम सनातनियों को बांटने का कार्य सरकार पर लगाया है। बांग्लादेश-पाकिस्तान सहित कई देशों में पहले हिंदू समुदाय के लोगों की संख्या अधिक थी लेकिन अब नाम मात्र को रह गई है। इससे सचेत और सीख लेने की जरूरत है। सनातन धर्म के लोगों में अपने स्वाभिमान और धर्म की रक्षा के लिए एकजुटता तथा संवेदनशीलता बहुत ही जरूरी है। जिस पर सभी को चिंतन किया जाना चाहिए। इस दौरान भारत माता की आरती भी की गई। भारत माता की आरती के बाद प्रसाद का वितरण भी हुआ। हिंदू सम्मेलन के आयोजक ब्लॉक प्रमुख दिनेश कुमार वर्मा द्वारा आगंतुको का आभार जताया गया तथा अंग वस्त्र देकर और माला पहनकर सम्मानित भी किया गया। ब्लॉक प्रमुख बीकापुर दिनेश वर्मा ने भेदभाव रहित सामाजिक संरचना गठित कर सशक्त राष्ट्र निर्माण की संकल्पना व्यक्त की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महावीर तिवारी, घनश्याम तिवारी, प्रधान संतराम निषाद ,मुकुल आनंद, अमर बहादुर चौरसिया, बजरंग प्रसाद, रामपाल वर्मा, रामनाथ वर्मा, आदर्श, बीकापुर तृतीय से चुनाव की तैयारी कर रहे गोविंद यादव, सहित तमाम लोग और मातृ शक्तियां शामिल रही। कार्यक्रम के समापन के बाद समरसता खिचड़ी भोज का भी आयोजन हआ। जिसमे एकत्रित लोगों ने खिचड़ी सहभोज मे सामिल होकर एकता का परिचय दिया है।