Saturday, September 19, 2026
Light
Dark

बीकापुर CO ने किया हैदरगंज थाने का निरीक्षण:-खामियों पर लगायी फटकार

बीकापुर,अयोध्या।हैदरगंज थाने के निरीक्षण में पुलिस क्षेत्राधिकारी पीयूष पल ने वर्षों से पड़े माल के मुकदमों को शीघ्र निस्तारण कराने का सख्त निर्देश दिया। अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए रजिस्टरों को दुरुस्त रखने के साथ रखरखाव के लिए म हेड मुहर्रीर को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।थाने में व्याप्त खामियों को लेकर फटकार भी लगाई।पुलिस के जवानों से असलहो के बारे में जानकारी लेते हुए अपराध और घटनाओं पर त्वरित प्रभावी नियंत्रण के बारे में जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान सीओ को पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सलामी दी। इसी के साथ निरीक्षण अधिकारी ने बारीकी से मलखाना मालखाना में रखें असलहो , रजिस्ट्ररो, लंबित विवेचनाओं, साइबर सेल, ग्राम समितियां के पुनर्गठन, मिशन शक्ति , पुराने माल के मुकदमो का शीघ्र निस्तारण सहित पुलिस व्यवस्थाओं का बारीकी से निरक्षण किया। इस दौरान थानाध्यक्ष विवेक राय के अलावा उप निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह, श्रीपति मौर्य ,अरुण कुमार यादव ,विकास मौर्य, बुद्धिमान सिंह, रिया कटियार, लक्ष्मीकांत तिवारी, शिव आशीष भारती के अलावा पुलिस की महिला-पुरुष जवान मौजूद रहे।