Wednesday, November 19, 2025
Light
Dark

1.50 लाख दीपो से जगमग हुआ सुल्तानपुर का बेलवाई धाम:- दीप प्रज्ज्वलन से दिया राष्ट्र नवनिर्माण और राष्ट्रीय एकता का संदेश

सुल्तानपुर(दस्तक भारत न्यूज)।जिले के अखंड नगर स्थित बेलवाई धाम पर बुधवार की शाम डेढ़ लाख दीप प्रज्ज्वलित किया गया। पांच सौ साल बाद सनातन भाव जागृत हुआ।ये आयोजन कादीपुर और सदर विधायक,भाजपा जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में डॉक्टर वेद प्रकाश सिंह के आयोजकत्व में हुआ।इसके पहले इस धाम का जीर्णोद्धार कराया गया।

अखंड नगर ब्लाक के बेलवाई धाम पर विश्वनाथ ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस कलान की तरफ से डेढ़ लाख दीप प्रज्वलित कर सनातन के जागरण का आवाहन किया गया। विधायक राजेश गौतम ने कहा कि सनातन की भावनाओं से खेलने की किसी को इजाजत नहीं होगी। सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के आने के बाद ऐसे कार्यक्रम होना सराहनीय है।एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम सनातन की शाखाओं को मजबूत करने का काम करते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने आज घर-घर दीप जलाने का आवाहन किया। भाजपा नेता डॉ डीएस मिश्रा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष चंदन सिंह, ब्लॉक प्रमुख बंटी सिंह, राजेश दुबे निर्माण समेत एसडीएम उत्तम तिवारी,सीओ विनय गौतम एवं सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।विश्वनाथ ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट के प्रबंध निदेशक डॉक्टर वेद प्रकाश सिंह उर्फ राजू भैया ने कहा कि 500 साल के बाद सनातन का भाव जागृत हुआ है। इस अवसर पर वेद प्रकाश सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित का शुभारंभ करने पर सैकड़े की संख्या में महिलाएं जलाशय के चारों तरफ एकत्र हुई और एक साथ दीप प्रज्वलित करते हुए आदि गंगा की आरती की। लाइटिंग के जरिए दीप प्रज्वलित कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई गई। इस अवसर पर परिसर में मौजूद भगवान शिव के मंदिर पर लोगों ने दीप प्रज्वलित किया और राष्ट्र नवनिर्माण और राष्ट्रीय एकता का संकल्प लिया गया।इस आयोजन के पहले डॉ वेद सिंह ने धाम का जीर्णोद्धार में भी कराया।प्रशासनिक अधिकारी अतुल कुमार सिंह ने आए सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।