अटल जी भारतीय राजनीति के थे अजातशत्रु – सुशील त्रिपाठी
-जयसिंहपुर विधायक व प्रमुख ने पुण्यतिथि पर अटल जी को किया याद।
सुलतानपुर।भारतीय गणराज्य के तीन बार प्रधानमंत्री रहे भारत रत्न पं० अटल बिहारी वाजपेयी की छठवीं पुण्यतिथि पर भाजपा जिला कार्यालय पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेताओं व पदाधिकारियों ने भारत रत्न पं.अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भाव भरे ह्रदय से याद किया।उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया।भाजपा जिलाध्यक्ष ने उनके तमाम संस्मरणों को याद करते हुए कहा भारत रत्न अटल जी भारतीय राजनीति के अजातशत्रु थे।वह दिग्गज नेता व बड़े दिल के इंसान थे।विपक्षी दल के नेता भी उनकी सराहना करते थे।उन्होंने सभी से उनके आदर्शों को चलने का आह्वान किया।पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा ने कहा उन्होंने भारतीय राजनीति को एक नई दिशा दी। कार्यक्रम में पूर्व जिला महामंत्री कृपा शंकर मिश्रा, मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी, संदीप सिंह,सुनील वर्मा, आशीष सिंह रानू, चन्दन नारायन सिंह, सजय सिंह बबलू,रीना जायसवाल, हिमांशु गुप्ता,संतोष सिंह, आकाश जायसवाल, मनोज श्रीवास्तव, अनुज प्रताप सिंह, सौरभ पाण्डेय, प्रदीप मिश्रा, मोहित तिवारी, मोहित साहू,विनीत गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विधायक राज प्रसाद व ब्लॉक प्रमुख ने पुण्यतिथि पर पौधरोपण कर किया नमन
शुक्रवार को पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेई को पुण्यतिथि पर याद कर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धांजलि दिया।तत्पश्चात परिसर में उनकी याद में पौधरोपण किया गया।इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि अटल जी देश के महान विभूति थे।वे एक प्रखर कवि,वक्ता,लेखक के साथ ही राजनेता थे। ब्लॉकप्रमुख राहुल चंद्रशेखर शुक्ल ने कहा कि अटल जी देश के कुशल राजनेता थे। उनकी ओजस्वी कविताएं सभी देशवासियों को प्रेरित करती हैं।इस दौरान पूजन अर्चन के बाद पौधरोपण भी किया गया।

इसअवसर पर प्रभास कुमार सिंह,बार एसोसिएशन अध्यक्ष विजय शंकरशुक्ल, विजय प्रजापति,राम जीत पाल,परिक्रमा सिंह, युवा भाजपा नेता विजय सिह,रत्नेश तिवारी, बीडीओ निशा तिवारी और नायबनाजिर सत्यदेव सिंह उपस्थित रहे उल्लेखनीय है कि तहसील परिसर में स्थापित अटल जी की प्रतिमा अमिलिया सिकरा निवासी युवा भाजपा नेता विजय सिंह की पहल पर स्थापित की गई थी।