- मुंबई इंडियंस टीम में मिला मौका, आज राजस्थान रॉयल्स से होगा मुकाबला

सुल्तानपुर।जिले के लाल कार्तिकेय ने एक बार फिर से जिले का मान बढ़ाया दिया है।बहुप्रतीक्षित क्रिकेट आईपीएल में तहसील क्षेत्र के कुवांसी गांव के कुमार कार्तिकेय (Kumar Kartikey Cricketar) गेंद और बल्ले का दम दिखाएंगे। उन्हें मुंबई इंडियंस टीम की ओर से खेलने का मौका मिलेगा। आज मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुंबई इंडियंस का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स टीम से होगा।
बल्दीराय क्षेत्र के कुवांसी गांव निवासी कुमार कार्तिकेय 30 अप्रैल को मुंबई इंडियंस की टीम में मोहम्मद अरशद खान की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल होंगे।कार्तिकेय के पिता श्यामनाथ सिंह पीएससी में कांस्टेबल के रूप में तैनात है। कुमार कार्तिकेय का क्रिकेट में शुरू लगाव था। सीतापुर और कानपुर में शिक्षा ग्रहण करने के बाद क्रिकेट खेलने के जुनून ने उन्हें आईपीएल तक पहुंचा दिया है। कुमार कार्तिकेय इसके पहले मध्य प्रदेश की ओर से रणजी टीम से खेलते थे।
- गांव और क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल
कुमार कार्तिकेय के प्लेइंग इलेवन में शामिल होने से कुवांसी व हलियापुर के ग्रामीणों में खुशी का माहील है। लोग सोशल मीडिया पर कार्तिकेय की फोटो लगाकर उनके प्लेइंग इलेवन में शामिल होने की खुशियां साझा कर रहे हैं। हलियापुर निवासी धनंजय सिंह, हिंदेश, कुवांसी के धर्मेश, अजय, श्यामधर, देवेंद्र समेत अन्य लोग इसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए गुणगान कर रहे है।
कुमार कार्तिकेय को मुंबई इंडियंस की टीम के बीच डीवाई की टीम में शामिल होने का मौका मिला था लेकिन प्लेइंग इलेवन में शामिल नही हो पाए थे। कुमार कार्तिकेय को आर्म बॉलर हैं। टीम के सदस्य अरशद खान को चोट लगने के बाद उनके स्थान पर कुमार कार्तिकेय को प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिला है।