
कादीपुर,सुलतानपुर।नगर पंचायत के नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष व सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।जिसमे जिले भाजपाइयों का जमावड़ा रहा।
अध्यक्ष आनंद जायसवाल और उनके सभासदों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण में उप जिला अधिकारी शिव प्रसाद ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वाले सभासद बृजेश सिंह,रणधीर सिंह, राकेश गौतम, सूर्य लाल गुप्ता, रामफेर सोनी, बदामा देवी, चांदनी बानो, फरीदा बानो, आराधना सिंह मौजूद रही। शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य शैलेंद्र प्रताप सिंह रहे।उन्होंने कहा कि कादीपुर की जनता ने कादीपुर में कमल खिला कर के ट्रिपल इंजन की सरकार बना दी है। क्षेत्रीय विधायक राजेश गौतम ने अपने उद्बोधन में कहा कि नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल के नेतृत्व में कादीपुर आदर्श नगर पंचायत होगी। यहां की जो समस्याएं होगी सब को दूर किया जाएगा और नगर पंचायत का विकास किया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह को जयसिंहपुर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, लंभुआ विधायक सीताराम वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.आरए बर्मा, पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल,जिला उपाध्यक्ष आनंद प्रकाश द्विवेदी आलोक आर्य सहित अनेक लोगों ने संबोधित किया
कादीपुर नगर पंचायत के नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल ने आए हुए लोगों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया और उन्होंने कहा कि एक साल के अंदर कादीपुर नगर पंचायत का विकास दिखेगा। कार्यक्रम का संचालन ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह रवि ने किया।इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष कादीपुर मंडल के प्रभारी डॉ. सीताशरण त्रिपाठी, जिला महामंत्री घनश्याम चौहान, जिला मंत्री मनोज मौर्या, राजेश सिंह मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र पाठक वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश उपाध्याय सर्वेश सिंह लालमन सिंह राज नारायण उपाध्याय आशुतोष सिंह आशु सिंह श्याम लाल अग्रहरी करौदी कला मंडल अध्यक्ष सुनील सोनी नरेंद्र मिश्रा विनय कुमार सिंह कमलेश मिश्रा मंडल अध्यक्ष अखंड नगर देव नारायण तिवारी सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।