
सुल्तानपुर में एक बेटे का खून मां पर डोरे डालने वाले पड़ोसी पर खौल उठा।विरोध करने के बावजूद लगातार मां का पीछा करने पर लड़के ने सिरफिरे पड़ोसी के सीने पर गोली दाग दी। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए हैं। हालांकि युवक ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की गई है।
- बल्दीराय थाना क्षेत्र की घटना
घटना जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र अंतर्गत जोतिया गौराबारा मऊ गांव की है। बुधवार को गांव निवासी प्रीति दुबे पत्नी धर्मेंद्र दुबे ने थाने पर तहरीर दिया कि बुधवार भोर देवर महेंद्र कुमार पुत्र जगदीश दुबे अपने घर से शौच के लिए जा रहा था। गांव के विक्रम दुबे पुत्र इंद्र कुमार दुबे और सतीश दुबे पुत्र शिव कुमार दुबे निवासी गौराबारामऊ घात लगाकर बैठे थे। इन लोगों ने मेरे देवर के बाएं हाथ के नीचे सीने पर गोली मार दी।
- प्रीति की तहरीर पर दर्ज हुआ केस
घायल महेंद्र दुबे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से गंभीर स्थिति में उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर किया गया। यहां भी स्थिति चिंता जनक देख उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया है। पुलिस ने प्रीति दुबे की तहरीर पर धर्मेंद्र दुबे और सतीश दुबे के खिलाफ जान से मारने की कोशिश, गाली-गलौज करने आदि धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। जिन युवकों पर मुकदमा दर्ज हुआ था उसकी मां पर सिरफिरा प्रेमी डोरे डाल रहा था। इसके एवज में बेटे ने घटना को अंजाम दिया है।
एसओ बल्दीराय अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि गोलीकांड में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। तीन से चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। जल्द पूरे मामले का अनावरण किया जाएगा। आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।