Tuesday, July 1, 2025
Light
Dark

जनता दर्शन के दौरान पूर्व मंत्री व विधायक विनोद सिंह के तल्ख तेवर, अधिकारियों को दी चेतावनी, कहा- ‘अगर नहीं सुधरे तो…’

समस्या सुन मौके पर किया निस्तारण,आलाधिकारियों को किया निर्देशित।

Sultanpur BJP Mla Vinod Singh Janata Darshan News: जनता की समस्या के समाधान में हीलाहवाली करने वाले अधिकारियों की अब खैर नहीं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के वृहद जनता दर्शन में समस्यायों के निदान ने रफ्तार पकड़ लिया है। तो वही सुल्तानपुर भाजपा विधायक विनोद सिंह ने कृषि विज्ञान केंद्र स्थित आवास पर जनता दर्शन में जन शिकायतों का निस्तारण करते अधिकारियों को साफ संदेश दिया कि नहीं सुधरने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. भाजपा विधायक विनोद सिंह ने  कहा कि प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का निस्तारण भी होना चाहिए. भाजपा विधायक विनोद सिंह तल्ख तेवर गुरुवार को सुल्तानपुर में  आवास पर जनता दर्शन के दौरान दिखाई दिया.

क्षेत्र में भ्रमण कर जनता के सुख दुख में हो रहे शामिल

पूर्व मंत्री व विधायक विनोद सिंह ने क्षेत्र भ्रमण में पयागीपुर पहुंचे जहां मिश्रा ढाबा रेस्टोरेंट के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए और संचालक सुनील मिश्रा को बधाइयां दी। कार्यक्रम में उन्होंने पार्टी के प्रदेश मंत्री एवं  जिला प्रभारी शंकर गिरी, जिलाध्यक्ष डॉ आर ए वर्मा, वरिष्ठ बीजेपी नेता एम पी सिंह, कृपा शंकर मिश्रा, दूबेपुर मंडल अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, लोहरामऊ मंडल अध्यक्ष  राम अभिलाख सिंह, पयागीपुर सभासद गिरीश मिश्रा, डीडीसी नंदन दूबे, समाजसेवी इंद्रमणि उपाध्याय सहित तमाम नेता एवं कार्यकर्ताओं से उन्होंने मुलाकात कर हालचाल लिया।

यहां के बाद वे पीतांबरपुर के पूर्व प्रधान अनिल मिश्रा के भाई अरुण मिश्रा के पुत्र रत्न की प्राप्ति पर आयोजित बरही संस्कार में शामिल हुए।यहां के बाद विधायक विनोद सिंह शहर के स्थानीय मैरिज लॉन पहुंचे और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सुल्तानपुर  द्वारा आयोजित समन्वय बैठक में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने आरएसएस के प्रांत प्रचारक रमेश जी, विभाग प्रचारक रमा शंकर मिश्रा के संबोधन को सुना।

कार्यक्रम में उन्होंने काशी प्रांत के वरिष्ठ नेता राम चंद्र मिश्र, वरिष्ठ भाजपा नेता  सीता शरण त्रिपाठी, पूर्व मंत्री ओम प्रकाश पांडेय, सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार, सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, विजय त्रिपाठी सहित तमाम लोगों से मिले और हाल चाल जाना। यहां के बाद पूर्व मंत्री नगर के राम नरेश त्रिपाठी सभागार पहुंचे और रामायण परिवार द्वारा आयोजित शांतनु जी महराज के मुख से रामायण शौर्य गाथा में शामिल हुए।

पूर्व मंत्री गभडिया स्थित गेस्ट हाउस पहुंचे और पूर्व मुख्य चिकित्साधिकारी सीबीएन त्रिपाठी की बेटी डॉ आस्था त्रिपाठी की पुत्री के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए और बधाई एवं शुभकामनाएं दी। आज के कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्याम बहादुर पांडेय, बहरौली प्रधान सोनू सिंह सहित तमाम नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।