Saturday, May 31, 2025
Light
Dark

सुल्तानपुर के अंतर्राष्ट्रीय भजन गायक दीनबंधु सिंह को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया सम्मानित..

  • अंतर्राष्ट्रीय भजन गायक दीनबंधु सिंह को गोमती आरती की प्रस्तुति पर मिला सम्मान

सुलतानपुर!कहते है कि एक अच्छे गायक व संगीतकार की आवाज ही पहचान है।सुल्तानपुर जिले के लाल लोकगायक दीनबंधु सिंह को उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सम्मानित किया है।सुल्तानपुर के लाल को एक बार फिर आदि गंगा गोमती मां की आरती की शानदार प्रस्तुति पर सम्मान मिला है,जिससे जिले का गौरव बढ़ गया है।

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज झारखण्ड के संगीताचार्य प्रख्यात अन्तर्राष्ट्रीय गायक दीनबंधु सिंह को आदिगंगा गोमती आरती के लिए लखनऊ के सिटी मान्टेसरी स्कूल कानपुर रोड लखनऊ में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं व उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की उपस्थिति में आयोजित जनसम्मेलन में सम्मानित किया गया।

लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह में देश की प्रख्यात विभूतियों को सरकार के 09 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सरकार के कार्यों की लघुफिल्म सीडी विमोचन के साथ साथ दीनबंधु सिंह द्वारा गायी गई आदिगंगा गोमती की आरती को आयोजको ने सराहते हुए अन्तर्राष्ट्रीय गायक दीनबंधु सिंह को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल, भाजपा प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल, पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर ने सम्मिलित रूप से दीनबंधु सिंह को अंगवस्त्र सम्मान पत्र स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। दीनबंधु सिंह के इस प्रतिष्ठित सम्मान समारोह में सम्मानित किये जाने पर डॉक्टर ए के सिंह प्रदीप कुमार त्रिपाठी अरविंद सिंह राजा, सजल सिंह, रवि प्रकाश तिवारी, हरीश कुमार दुबे, प्रभुनाथ राय, मनोज सिंह, मदन सिंह, डॉक्टर शैलेंद्र मिश्रा आदि लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।