Monday, April 7, 2025
Light
Dark

सेवा परमो धर्मा: गर्मी के बढ़ते प्रकोप के बीच केजीएमयू में मरीजों व तीमारदारों की सेवा कर रहा भारतीय मानवाधिकार परिवार

  • बढ़ती गर्मी के बीच फल,शीतल जल व अन्य खाद्य पदार्थ वितरण कर निभा रहे सेवा धर्म

लखनऊ।राजधानी में इन दिनों जिले में भीषण गर्मी पड़ रही है।गर्मी के कहर से जिले के विभिन्न बड़े अस्पतालों में मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है।शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में गर्मी से लोग परेशान हैं।मरीजो व तीमारदारों को ध्यान में रखते हुए भारतीय मानवाधिकार परिवार ने केजीएमयू में मरीजो,दिव्यांग व सफाई कर्मचारियों को मास्क, ठंडा पानी बोतल, बिस्किट, फल एवं अन्य खाद्य सामग्री का वितरण राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश कुमार अवस्थी के नेतृत्व में किया गया।राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भीषण गर्मी से सफर करने वाले लोग घर से निकलते समय साथ में पानी बाटल रखते हैं। लेकिन गर्म तापमान के चलते कुछ ही समय में बाटल का पानी भी गरम हो जाता है। जिसके लिए हमे मेडिकल कॉलेज में समय समय पर कुछ न कुछ सहायता प्रदान करने के लिए प्रयास में रहते है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सी.एम.एस. मेडिकल कॉलेज डॉ. एस. एन. संखवार भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में शिव कैलाश नारायण तिवारी, सतीश गुप्ता, रुद्रभान प्रताप सिंह, राजेश शर्मा नाना, अमित शर्मा, आकाश गोयल, जितेन्द्र मौर्या, याशमीन खान, विभा पांडेय, आशा देवी, रोज़ी, राम शिरोमणि चौहान, नीरज कुमारी, अर्चना शर्मा (कार्यालय अधीक्षक), संदीप शुक्ला, ऋषभ दुबे, राम शंकर वर्मा, स्वतंत्र लता श्रीवस्तवा, पवन वर्मा, सर्वेश अग्रवाल, मकसूद, सचिन, यमुना प्रसाद, देब कुमार मुखर्जी आदि पदाधिकारीगण मौजूद रहे।