
- सुल्तानपुर में यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे बाइकर्स व चार पहिया वाहन,ट्रैफिक व संभागीय महकमा निष्क्रिय..
- बाइकर्स को हेलमेट पसन्द नही,चार पहिया वाहन व डग्गामार वाहनो को पार्किंग का ख्याल नही..
सुल्तानपुर।प्रदेश के निर्देश पर भले ही जिले में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जा रहा हो।लेकिन हकीकत कोसो दूर है।ज्यादातर बाइकर्स ट्रिपलिंग के साथ ही बिना हेलमेट दिखाई दे रहे है।यही नहीं चार पहिया वाहन के चालक सीट बेल्ट तक नही लगाते है।हद तो तब है जब इन नियमों का उल्लघंन पुलिस कर्मी तक कर रहे है।शहर के व्यस्ततम इलाके से डग्गामार वाहन सवारी भरते दिखाई देते है।सड़क किनारे पूरे दिन वाहन खड़े रहते है।स्कूली बस तो अवैध कागजात के फर्राटा भर रहे है।जबकि कई बार एआरटीओ का फरमान फिटनेस के लिए जारी हो चुका है।इतना जरूर है कि चाहे यातायात महकमे के दरोगा हो या संभागीय परिवहन विभाग के जिम्मेदार चालान जैसी कार्यवाही कर कागजी खानापूर्ति कर ले रहे है।
- जीवन सुरक्षित रखने के लिए यातायात नियमों का पालन जरूरी- सीताराम
सुलतानपुर।उ.प्र. शासन द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में 17 से 31 जुलाई, 2023 तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाये जाने के निर्देश है।उसी निर्देश के क्रम में जनपद में सोमवार को सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) नन्द कुमार की अगुवाई में विधायक लम्भुआ सीताराम वर्मा ने माॅ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण कर सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का शुभारम्भ किया गया।सड़क सुरक्षा सम्बन्धी प्रचार वाहनों को विधायक लम्भुआ द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। साथ में बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चालकों को पुष्प देकर उनकों हेलमेट लगाने हेतु प्रेरित किया एवं सड़क सुरक्षा सम्बन्धी पम्पलेट का वितरण भी किया गया। विधायक ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमो का पालन सभी को करना चाहिए।इससे जीवन सुरक्षित रहता है।कार्यक्रम में एआरटीओ (प्रशासन) नन्द कुमार, यातायात प्रभारी अनूप कुमार सिंह, नागेन्द्र पाण्डेय, एआरएम चित्रा वर्मा,असिस्टेन्ट इंजीनियर पीडब्ल्यूडी सुलतानपुर एवं कार्यालय के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।