
विद्यालय के बच्चों द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा
बच्चों ने पूरे जोश के साथ भारत माता के लगाए नारे, गुंजायमान हो उठा क्षेत्र
जयसिंहपुर सुलतानपुर।(दुर्गा प्रसाद,संवाददाता) आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा एवं मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत सोमवार को राज मांटेसरी इंटर कॉलेज सेमरी के विद्यार्थियों ने एक किमी लंबी तिरंगा रैली निकाली। जिसमे बच्चों ने हाथो में तिरंगा थामे देशभक्ति के जमकर नारे लगाए। रैली का मुख्य उद्देश्य तिरंगे के महत्व और उद्देश्यों के प्रति आम जनमानस में देश प्रेम की भावनाओं को जागरूक करना रहा।

जयसिंहपुर शिक्षा क्षेत्र के राज मांटेसरी इंटर कॉलेज सेमरी में प्रधानाचार्य जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमे सैकड़ों संख्या में छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक शामिल रहे। यह तिरंगा यात्रा विद्यालय प्रांगण से निकलकर सेमरी बायपास से होकर महुआरिया रोड से भ्रमण कर विद्यालय वापस पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान विद्यार्थियों ने हाथो में तिरंगा लिए भारत माता की जय, वंदे मातरम आदि विभिन्न स्लोगन एवं देशभक्ति के नारे लगाए। तिरंगा रैली को लेकर बच्चो में भारी उत्साह एवं जोश देखा गया।

इस विशाल रैली के माध्यम से स्कूल के बच्चों द्वारा क्षेत्र के लोंगों को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत घर घर तिरंगा हर घर तिरंगा फहराने के लिये जागरूक किया गया जिससे लोंगों के अंदर अपने देश के प्रति देश की भावना अटूट बनी रहे।विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह ने बताया कि रैली का मुख्य उद्देश्य तिरंगे के महत्व को हर नागरिक को बताना है । लोंगों के अंदर अपने राष्ट्र के प्रति राष्ट्रीयता की भावना को जगाने के लिये रैली के माध्यम से एक संदेश देकर जागरूक करना है।