Friday, April 18, 2025
Light
Dark

एसडीएम साहब.! आपके लेखपाल व कानून गो के संरक्षण में करोड़ो की भूमि पर चल रहा अवैध निर्माण..

जिले में ऐसा कोई अफसर नही जो नजूल की करोड़ो की जमीन पर हो रहे कब्जे पर रोक लगाए..

नियम कानून को ताक पर रखकर गिरा दिया गया जर्जर मकान व गेट, किया जा रहा अवैध निर्माण ..

सुल्तानपुर ।योगी सरकार माफिया-अपराधियों के साथ ही अवैध निर्माण कराने वाले खिलाफ शिकंजा सकते हुए बुलडोजर चला रही है।वही सुल्तानपुर जिले में सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण कराकर मोटी रकम का खेल जारी है।

पूरा मामला मामला शाहगंज चौराहे से राहुल टाकीज रोड पर स्थित मकान नंबर 443 शाह गंज से जुड़ा है।जहाँ पर राजस्व व पुलिस महकमे की साठगांठ से कोर्ट में लंबित मुकदमे के के बाद भी अवैध निर्माण जारी है।जबकि विवादित भूखंड पर अवर सिविल जज की अदालत में अरुण प्रकाश आदि बनाम शिवराम आदि विचाराधीन है।फिर भी राजस्व लेखपाल राम मिलन मिश्र व नगर कानूनगो के संरक्षण में करोड़ो की वेशकीमती जमीन(नजूल) पर धडल्ले से हो भूमाफिया कब्जा कर रहे है।अवैध निर्माण कराने के चक्कर मे राजस्व व पुलिस महकमा मौन धारण कर लिया है

राजस्व लेखपाल व कानून गो ने की लम्बी डीलिंग,अफसर की बोलती बंद

कई बार लोकल पुलिस रोक चुकी है।लेकिन एसडीएम सदर सीपी पाठक के आदेश के बाद भी राजस्व लेखपाल राम मिलन मिश्र व नगर कानूनगो रोकने को तैयार नहीं है।पीड़ित इंद्र प्रकाश पांडेय का आरोप है कि दबंग घनश्याम तिवारी,वैभव शाही,अभिषेक बरनवाल व अनुज मिल कर कब्जा कर रहे है।इस जमीन को हथियाने के लिए जिस महिला से बैनामा लिए है जमीन उसके नाम कभी दर्ज भी नही थी।नगर पालिका के अभिलेखों में भी हेर फेर किया गया है ।

नजूल की सरकारी जमीन पर सरकारी सिस्टम करा रहा अवैध निर्माण

फिलहाल स्वामित्व व लीगल कब्जेदारी का विवाद न्यायालय में वर्ष 2003 से लंबित है।लेकिन नजूल भूखंड संख्या 53,67,68 पर कब्जा किस आधार पर हो रहा है यह बड़ा सवाल है।अभी तक उसके अंदर बने जर्जर मकान को गिरा देना,गेट नया लगा देने से स्पष्ट है कि अफसरों व कर्मियों को धनबल पर हमराह कर लिया गया है।जिस तरह से नगर पालिका के अभिलेखों में छेड़छाड़ हुई है।वह दिन दूर नही जब विनियमित महकमा भी नक्शे की स्वीकृत दे देगा।वही पीड़ित व उनके बेटे ने सुरक्षा की भी गुहार लगाई है।