Sunday, June 1, 2025
Light
Dark

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने सुल्तानपुर जिले के पत्रकारो का बढ़ाया कद:-मण्डल स्तर पर संगठन में इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी..

  • भा.रा.प.म ने अयोध्या मण्डल इकाई का किया विस्तार
  • 2 बार से लगातार जिलाध्यक्ष रहे अनुराग द्विवेदी को मिली मण्डल अध्यक्ष की जिम्मेदारी
  • वही जिले के उपाध्यक्ष शशिकांत
  • को मिली मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
  • वही मंडल स्तर पर तैनात सुनील राठौर को बनाया मंडल कोषाध्यक्ष

प्रयागराज। सूबे में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ प्रतिदिन संग़ठन को मजबूत करने के लिए पत्रकारिता जगत में निष्पक्ष काम कर रहे पत्रकारो बड़ी जिम्मेदारी सौंप रहा है।संगठन ने केंद्रीय व प्रांतीय नेतृत्व की सहमति पर यूपी के प्रान्तीय अध्यक्ष प्रभाशंकर ओझा ने अयोध्या मंडल के विस्तार की पहली सूची जारी कर दी है।

प्रदेश अध्यक्ष श्री ओझा ने बताया कि दो बार से लगातर सुल्तानपुर जिले के अध्यक्ष रहे अनुराग द्विवेदी को अभी अयोध्या मंडल के अध्यक्ष की कमान सौंपी गयी है।बताते चले कि अनुराग द्विवेदी ने सुल्तानपुर जिले को एक बार स्वर्ण पदक विजेता भी बनाया है।श्री द्विवेदी की तरफ से मंडल कार्यकारिणी के विस्तार के लिए 6 से 7 सक्रिय लोगो की प्रस्तावित सूची भेजी केंद्रीय नेतृत्व को भेजी गयी थी।जिसमे से केंद्रीय व प्रांतीय नेतृत्व की सहमति पर दैनिक लोक भारती अखबार के ब्यूरो चीफ शशिकांत दुबे को मंडल का वरिष्ठ उपाध्यक्ष वस्वर्णिम स्टार के संपादक सुनील राठौर को मंडल कोषाध्यक्ष घोषित किया गया है।वहीं एक बार फिर विश्वास जताते हुए राकेश मिश्रा को दोबारा मंडल सचिव बनाया गया है।

  • मण्डल कार्यकारिणी के विस्तार के लिए जल्द होगी मण्डल में बैठक

प्रदेश अध्यक्ष श्री ओझा ने बताया कि सभी तहसील / जिला / मण्डल एवं प्रकोष्ठ प्रभारी अपनी अपनी इकाई का संचालन , विस्तार और पुनर्गठन स्वविवेक से उच्च पदाधिकारियों के सहयोग से शीघ्र ही करेंगे | जिन इकाइयों की विधि सम्मत घोषणा हो गई है वे स्वतंत्र रूप से कार्य करने के लिए अधिकृत हैं | सभी उच्च पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वह अपनी अधीनस्थ इकाई को अपना पूरा सहयोग करके उन्हें सशक्त बनाने में अपना योगदान दें।अन्य पदों के लिए पदाधिकारी जल्द ही नामित किए जायेंगे।अयोध्या जिले में एक महत्वपूर्ण बैठक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंत राम पांडेय के दिशा निर्देशन में जल्द ही होगी।जिसमे विशेष रूप से अयोध्या जिले के जिलाध्यक्ष एवं अमेठी , बाराबंकी , अम्बेडकर नगर के प्रभारियों समेत कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।बैठक की सूचना जल्द ही दी जाएगी।