
- सुल्तानपुर के इसौली विधानसभा से पूर्व विधायक अबरार अहमद का हुआ निधन,हुए सुपुर्द-ए-खाक
सुल्तानपुर। इसौली विधानसभा के पूर्व विधायक अबरार अहमद का निधन हो गया।जिससे क्षेत्र व पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई।गुरुवार को सैकड़ो लोगो की मौजूदगी में सुपर्द ए खाक किया गया।
पूर्व विधायक अबरार अहमद कुड़वार ब्लॉक अंतर्गत अझुई गांव के मूल निवासी थे। समाजवादी पार्टी से दो बार लगातार विधायक चुने गए थे। उनके पैतृक गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। अबरार अहमद का जिला अस्पताल में कल निधन देर शाम निधन हो गया था।जिसकी सूचना से समाजवादी पार्टी और इसौली विधानसभा की जनता में मायूसी छा गयी। अझुई गॉव के निवास पर संवेदना प्रकट करने वालो का तांता लग गया। स्वर्गीय अबरार अहमद के एक पुत्र इकरार अहमद है।इकरार अहमद को सपा नेताओं और जिले के सम्भ्रान्त लोगो ने सांत्वना दिया।जोहर नमाज बाद उनकी तदफीन कर दी गयी। हजारों लोग मिट्टी में शामिल हुए।समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक की मिट्टी में तमाम नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए।
लगातार दो बार रहे सपा से विधायक
बता दें कि अबरार अहमद लगातार दो बार 2012 और 2017 में समाजवादी पार्टी से विधायक रहे। 2022 में टिकट कट जाने से चुनाव नहीं लड़ सके थे।
सुपुर्द ए खाक में शामिल हुए दिग्गज सपा नेता
आजमगढ़ जिले के गोपालगंज विधानसभा से विधायक नफीस अहमद, पूर्व विधायक अरुण वर्मा, जिला अध्यक्ष रघुवीर यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो.राम सहाय यदाव,सपा नेता मेराज अहमद खान, पूर्व जिला अध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव,मौलाना मुहम्मद उस्मान कासमी,मौलाना कासीम कासमी, राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ के मार्गदर्शक व शिक्षक नेता निज़ाम खान, रिजवान खान उर्फ पप्पू, जिला महासचिव सलाहुद्दीन, आम आदमी पार्टी के अशफाक अहमद,इलियास ठेकेदार,मुहम्मद नैयर खान ,वसी खान खालिद खान, जिला पंचायत सदस्य निसार अहमद,आसिफ अहमद ईशारत उल्ला खान, सरवर खान, मोइन खान ,वसीक खान, साहिल खान, इरशाद खान,एडवोकेट अशोक वर्मा, बृजेश यादव व अन्य नेता का कांग्रेस के फिरोज खान और कार्यकर्ता की उपस्थिति रही।।