Wednesday, February 4, 2026
Light
Dark

प्रधानमंत्री मातृत्व दिवस पर CHC चिकित्सक अंजली गुप्ता ने 41 महिलाओं का किया परिक्षण


प्रदीप पांडेय संवाददाता,बीकापुर,अयोध्या।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर में मंगलवार को प्रधानमंत्री मातृत्व दिवस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में कुल 41 गर्भवती महिलाओं का रजिस्ट्रेशन किया गया। जांच के दौरान 9 महिलाएं जोखिमपूर्ण गर्भधारण हाई रिस्क गर्भधारण श्रेणी की मिली। महिला चिकित्सक डॉक्टर अंजली गुप्ता द्वारा गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान ऐतिहात बरतने और संतुलित खानपान अपनाने की चिकित्सीय सलाह दी गई। महिलाओं की हीमोग्लोबिन, यूरिन एचआईवी, अल्ट्रासाउंड सहित अन्य कई प्रकार की जांच भी की गई। पौष्टिक आहार दलिया का वितरण भी किया गया। मौके पर अस्पताल की स्टाफ नर्स अजितेश शुक्ला, आभा चौधरी, शारदा यादव, सिरातुल बानो, सुभाषिनी त्रिपाठी, दुर्वासा यादव, पिंकी, प्रतिमा मौर्य, एएनएम और अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रही। महिला चिकित्सक अंजली गुप्ता ने बताया कि जांच के दौरान 9 महिलाएं जोखिम पूर्ण गर्भधारण हाई रिस्क की श्रेणी में मिली है। सात महिलाओं का अल्ट्रासाउंड कराया गया। बीसीपीएम दीपक तिवारी ने बताया कि हीमोग्लोबिन की कमी होने के चलते 3 गर्भवती महिलाओं को अस्पताल में एडमिट करके खून की मात्रा बढ़ाने के लिए आयरन सुक्रोज का ड्राफ्ट चढ़ाया गया।

जहरीले पदार्थ के सेवन पर तत्काल मिला CHC बीकापुर में उपचार

कोतवाली क्षेत्र बीकापुर के देवपुर गांव के 18 वर्षीय दानिश पुत्र नसरत अली ने सोमवार की देर शाम जहरीले पदार्थ के सेवन कर लेने से गंभीर हालत में परिजनों द्वारा रात में लगभग 8 बजे सीएचसी बीकापुर ले जाया गया। जहां पर इमरजेंसी में तैनात डाक्टर द्वारा उपचार किए जाने के बाद हालत में काफी कुछ सुधार आने तथा स्वस्थ होने के बाद उन्हें घर जाने की अनुमति अस्पताल से मिल पाई है। जहरीले पदार्थ के सेवन करने वाले दानिश द्वारा जहरीले पदार्थ के सेवन के संदर्भ में कुछ नहीं बताया गया है। जिससे आज भी जहरीले पदार्थ का सेवन करना अज्ञात ही है।