Sunday, June 1, 2025
Light
Dark

भारत समाचार के प्रधान संपादक ब्रजेश मिश्र बोले:-देश के युवा रील नही,बल्कि रियल लाइफ को बनाएं बेहतर…

  • आजाद समाज सेवा समिति के 27 वें वार्षिकोत्सव का समापन
  • भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ अयोध्या मंडल अध्यक्ष अनुराग द्विवेदी ने किया सम्मान

सुल्तानपुर।वर्तमान में देश के भविष्य का युवा रियल लाइफ को मजबूत करने के बजाय राह से भटक गया है।वे सब रील बनाने में जुटे है।युवा 24घंटे मोबाइल पर व्यस्त रहते है।इन्हे इससे दूर रहना होगा।युवा ही देश के कर्णधार हैं।ये बाते आजाद समाज सेवा समिति के तत्वाधान में शहर के तिकोनिया पार्क में 27 वां वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्यातिथि भारत समाचार न्यूज चैनल के प्रधान संपादक ब्रजेश मिश्रा बोल रहे थे।   

 रविवार को अमर शहीद खुदीराम बोस की स्मृति में निराश्रित और गरीब परिवार के लोगों को 1000 रजाई,50 सिलाई मशीन,15 ठेला वितरित किया गया। भारत समाचार के हेड बृजेश मिश्रा ने युवाओं को मोबाइल का मनोरंजन छोड़ देश और स्वयं की समृद्धि के लिए काम करने को कहा। हमें सामाजिक,राजनैतिक ही नहीं व्यक्तिगत उपलब्धि भी हासिल करनी चाहिए।जो डिवाइस आपको जानकारी उपलब्ध कराने के लिए और आगे बढ़ने के लिए दी गई,उसका हम दुरुपयोग कर रहे हैं। प्रख्यात समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर ने कहा कि हिंदुस्तान के दो उद्योगपति भारत के 2 सबसे धनी लोगों की सूची में शामिल है। वहीं दूसरी तरफ भारत की बड़ी आबादी गरीबी से जूझ रही है।आत्म निर्भर संगठन बनाने का आवाहन करते हुए वरिष्ठ नागरिकों से आगे आने का आह्वान कियासमाजवादी चिंतक रघु ठाकुर का स्वागत किया गया। 

  • आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने किया कार्यक्रम का संचालन


जिले के मूल निवासी व आप पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आजाद समाज सेवा समिति के 27वे वार्षिकोत्सव का सफल संचालन किया।बताते चले कि श्री सिंह आज़ाद सेवा समिति के संघर्षरत कार्यकर्ता की बदौलत ही आज दिल्ली में राज्यसभा का प्रतिनिधित्व कर रहे है।संजय सिंह समिति के बैनर तले कई आंदोलन को धार दे चुके है।राज्यसभा सांसद एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया। आए हुए सभी लोगों के प्रति आयोजक व संस्था अध्यक्ष अशोक सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। 

  • भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ अयोध्या मंडल अध्यक्ष अनुराग द्विवेदी ने किया सम्मान

वही चैनल हेड श्री मिश्र को भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ अयोध्या के मंडल अध्यक्ष अनुराग द्विवेदी,पत्रकार अंजनी तिवारी,प्रशांत उपाध्याय ने बुके व नारद जी का प्रतिमा भेंट कर निष्पक्ष पत्रकारिता करने के लिए सम्मानित किया।

  • वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में कई बड़े साहित्यकार रहे मौजूद

विशिष्ट अतिथि साहित्यकार कमलनयन पांडे ने पंडित राम किशोर त्रिपाठी को याद करते हुए इतिहास को सीख देने वाला सुल्तानपुर बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समाजसेवी करतार केशव यादव ने समाज सेवा के क्षेत्र में युवाओं को आगे आने का आवाहन किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व प्राचार्य एवं हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ राधेश्याम सिंह, सपा नेता शकील अहमद, शशी प्रकाश सिंह, डॉ सुधाकर सिंह, माबूद अहमद, दिल्ली से आए विधायक पवन शर्मा, अनीता सिंह, पूर्व विधायक अनूप संडा, संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष सराफत खान, महामंत्री मकसूद अंसारी, कोषाध्यक्ष श्याम नारायण पाण्डेय, मंत्री गिरीश तिवारी बब्लू, प्रचार मंत्री सुरेश सोनी,संरक्षक माशूक अली, दिलीप सिंह, बब्लू सिंह प्रधान, अब्दुल मन्नान,विधिक सलाहकार रुद्र प्रताप सिंह मदन एडवोकेट,अनिल प्रताप सिंह एडवोकेट,शिव शंकर सिंह एडवोकेट,सचिव जी. डी. पाण्डेय, मयंक पाण्डेय सोनू,  आदि संस्था के सकड़ो पदाधिकारी कार्यक्रम सफल बनाने में लगे रहे।