Friday, April 11, 2025
Light
Dark

भाजपा कार्यकर्ता राम प्रवेश मिश्र ने धूमधाम से मनाया अटल बिहारी बाजपेयी का जन्मदिन

i
  • जयंती पर याद किए गए पूर्व पीएम अटल बाजपेई
  • भाजपा पार्टी की आजीवन की सेवा में मिल रहा फर्जी मुकदमा-राम प्रवेश


धनपतगंज,सुल्तानपुर।क्षेत्र के कोरौ में पूर्व प्रधानमंत्री पण्डित अटल बिहारी बाजपेयी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।वही आयोजक भाजपा नेता ने माननीयो के इशारे पर फर्जी मुकदमे का आरोप लगाया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य अखिलेश तिवारी ने कहा कि अटल जी का चरित्र हम सबके लिये अनुकरणीय है।उनके आदर्श को अपनाकर युवा पीढ़ी अपना भविष्य तय कर सकती है।आयोजक भाजपा नेता राम प्रवेश मिश्र ने कहा कि अटल जी जननेता थे उनका चरित्र अनुकरणीय है।उन्होंने निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न न करने की चेतावनी दी।

उन्होंने कहा कि वह भाजपा के जमीनी कार्यकर्ता है उसके बाद भी जनपद के जनप्रतिनिधियो के इशारे पर उन पर फर्जी मुकदमा पंजीकृत कराया गया जो जांच में भी झूठा पाया गया।कार्यक्रम को पूर्व डीएफओ राम दुलार पाठक समेत कई लोगो ने संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन पूर्व मण्डल अध्यक्ष ब्रजभूषण मिश्रा ने किया।इस दौरान महेश तिवारी,रामेश्वर मिश्र,पारस नाथ,मंडल पदाधिकारी संदीप तिवारी,सैकड़ो भाजपाई व आम जन मौजूद रहे।

https://www.instagram.com/p/CmeHIWoyo1k/?igshid=MDM4ZDc5MmU=