Monday, June 2, 2025
Light
Dark

सुल्तानपुर पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी बोले-यूपी के निकाय चुनाव में फिर भाजपा फहराएंगी जीत का परचम

  • योगी सरकार ने प्रदेश से माफियाओं को खत्म करने का किया काम

सुलतानपुर।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के प्रथम जनपद आगमन पर जिले की सीमा पर स्थित असरोगा टोल प्लाजा पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा की अगुवाई में पार्टीजनों ने जोरदार स्वागत किया।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लखनऊ से बनारस जा रहे थे।

यहां पर उन्होंने कहा हम लोग भविष्य के हिसाब से संगठनात्मक दृष्टि से नगर निकाय चुनाव की तैयारियों में लगे हैं।उन्होंने कहा सरकार के काम, रिपोर्ट कार्ड और भाजपा कार्यकर्ताओं के बल पर एक बार फिर यूपी के नगर निकाय चुनाव में पार्टी जीत का परचम फहराएंगी। उन्होंने कहा मैनपुरी लोकसभा व दो विधानसभा में हो रहे उपचुनाव में भी पार्टी प्रत्याशी की भारी अंतर से जीत होगी।

उन्होंने पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में कहा की जनता सब जानती है।सपा के शासनकाल में गुंडागर्दी,भ्रष्टाचार व अराजकता चरम पर था। योगी सरकार ने प्रदेश से माफियाओं को खत्म करने का काम किया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है।असरोगा टोल प्लाजा पर प्रदेश अध्यक्ष का एमएलसी शैलेन्द्र सिंह,विधायक सीताराम वर्मा, देवमणि द्विवेदी, प्रतिनिधि रणजीत कुमार,बबिता जायसवाल,ज्ञान प्रकाश जायसवाल, प्रवीन कुमार अग्रवाल, नगर मीडिया प्रभारी मोहित साहू,राम चरित्र पांडेय,आकाश जायसवाल,मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी,आलोक आर्या, सुनील वर्मा, विजय त्रिपाठी, घनश्याम चौहान, धर्मेन्द्र कुमार, प्रदीप शुक्ल, आशीष सिंह रानू,अरूण द्विवेदी, संतोष सिंह,अखिलेश जायसवाल सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने किया।

इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी के अमहट चौराहे पर जिला उपाध्यक्ष आनंद द्विवेदी व नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अजादार हुसैन व डावर खान सहित मौजूद सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर किया। प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी,पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ एमपी सिंह,भूमि विकास बैंक डायरेक्टर गिरीश नारायण सिंह,पूर्व विधायक अर्जुन सिंह,डा०सीताशरण त्रिपाठी,जगजीत सिंह छंगू,रामचन्द्र मिश्रा, गांधी सिंह, अरूण सिंह आदि, दो मुहां पर भदैंया ब्लाक प्रमुख राजेंद्र वर्मा व मण्डल अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी, लंभुआ में ब्लाक प्रमुख कुॅवर बहादुर सिंह व मण्डल अध्यक्ष संजय सरोज, चांदा में अखिलेश प्रताप सिंह व अरूण जायसवाल सहित बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने अपने प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी व उत्साह के साथ माल्यार्पण कर स्वागत किया।शनिवार को वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

  • चांदा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का चेयरमैन ने किया स्वागत –

हमारे चांदा प्रतिनिधि के अनुसार लखनऊ से वाराणसी जा रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का राष्ट्रीय राजमार्ग पर चांदा के पास चेयरमैन कोइरीपुर के नगर पंचायत अध्यक्ष सुधीर साहू ने माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।इनके नेतृत्व में बड़ी संख्या में समर्थको ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा नेता पदाधिकारी व समर्थक मौजूद रहे ।

https://www.instagram.com/p/ClGB7bzSs4c/?igshid=YmMyMTA2M2Y=