Wednesday, July 30, 2025
Light
Dark

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ कादीपुर का ऐलान:-पत्रकारो की हर समस्या की लड़ाई लड़ने को हम तैयार-केशव मिश्रा

  • पत्रकारो की हर समस्या की लड़ाई लड़ने को तैयार है महासंघ- केशव
  • भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ कादीपुर की हुई बैठक
  • रिक्त पदों पर सहमति से हुआ मनोनयन
  • कादीपुर इकाई सर्वाधिक पत्रकारो की सदस्य संख्या ने दिया एकजुटता का संदेश

कादीपुर,सुलतानपुर(रमेश तिवारी,संवाददाता)।भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की तहसील इकाई कादीपुर की बैठक स्थानीय निरीक्षण गृह में हुई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार पंडित केशव प्रसाद मिश्र ने करते हुए कहा कि हमारा संगठन तहसील का सबसे अधिक सदस्य संख्या के साथ नम्बर 01 पर है।इस इकाई में सभी लोकतंत्र के सशक्त प्रहरी जुड़े है और हम सभी पत्रकारिता में उतपन्न होने हर चुनौती से निपटने को तैयार है।

तहसील अध्यक्ष रमेश त्रिपाठी ने संगठन के सभी साथियों के साथ हमेशा सुख दुख में खड़े रहने का विश्वास दिलाते हुए सभी सदस्यों का विश्वास बनाए रखने का आवाहन किया।लजिला प्रतिनिधि रामजी मिश्रा ने कहा कि हम सभी पत्रकारों को संगठित रहना है सुनील दुबे एडवोकेट ने कहा कि सभी पत्रकार साथियों के लिए कंधे से कंधा मिलाकर के चलूंगा तहसील अध्यक्ष रमेश त्रिपाठी ने संगठन में रिक्त पदों पर सदस्यों की सर्वसम्मति से संगठन के साथियों को मनोनीत किया। जिसमें मनोज पाण्डेय को महासचिव,विनोद उपाध्याय को कोषाध्यक्ष ल,वीरेंद्र श्रीवास्तव के उपाध्यक्ष संयुक्त सचिव,आलोक तिवारी सचिव,सचिंद्र संयुक्त सचिव,राजाराम तिवारी,संतोष मिश्रा उपाध्यक्ष,धर्मराज दुबे जिला प्रतिनिधि महेश दुबे जय कृष्ण पाण्डेय को नई जिम्मेदारी का दायित्व सौंपा गया है।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष प्रेम शंकर पांडे संगठन सचिव संतोष सिंह राजेश दुबे संगठन के प्रवक्ता उदय भान सिंह कृष्ण कुमार तिवारी रामजी मिश्रा जिला प्रतिनिधि संतोष सिंह रणंजय मिश्रा अजय तिवारी आलोक कुमार तिवारी अखिलेश जयसवाल सचिंद्र गुप्ता संतोष मिश्रा राजाराम तिवारी धर्मराज दुबे विश्वनाथ मिश्रा राजेश तिवारी प्रवीण शुक्ला राघवेंद्र प्रताप मिश्रा सहित कई पत्रकार गण उपस्थित रहे।