Monday, December 8, 2025
Light
Dark

अयोध्या में ब्राह्मण बेटियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर एकजुट हुआ ब्राह्मण समाज

बीकापुर,अयोध्या(प्रदीप पांडेय)।आईएएस संतोष वर्मा द्वारा किए गए ब्राह्मणों की बेटियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करके सभी ब्राह्मण बेटियों से अपने बेटे का संबंध बनाने जैसी बातों को कहने पर ब्राह्मण समाज क्रोधित और आन्दोलित है। जिनकी भाषा से दुखी ब्राह्मणों द्वारा सरकार से मांग करते रहने पर कार्यवाही शून्य होने पर ब्राह्मणों द्वारा जिहवा काटकर उन्हें दंड देने के लिए सरजू जी में संकल्प लेकर ब्राह्मण लोग निकल पड़े हैं।


श्री तिवारी ने कहा शासन और प्रशासन से लिखा पड़ी करते थकान आ गई है। सरकार द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने से लगता है परशुराम की तरह से स्वयं ही दण्ड देने उठना पड़ेगा।इसलिए हम लोग इस संतोष वर्मा को दंडित करने के लिए संकल्प लेकर निकल पड़े हैं।प्रमुख रूप से यात्रा में पंडित कृपा निधान तिवारी, राष्ट्रीय संरक्षक अखिल भारतीय चाणक्य परिषद अध्यक्ष श्री श्री परशुराम सेवा ट्रस्ट एवं राष्ट्रीय संरक्षक अखिल भारतीय संयुक्त ब्राह्मण संघर्ष समिति चंद्रशेखर पांडेय,परमानंद पाठक, कौशल किशोर मिश्र,शिव बहादुर दुबे, दुख हरण शुक्ल, रामकृपाल पाठक शेर बहादुर दुबे,रोहित कुमार दुबे, विनोद तिवारी, अमरनाथ पांडे, दिनेश मिश्र, देवेंद्र पांडे, सूर्य प्रकाश पांडे उर्फ मुंशी राम चरित्र पांडे, अभिषेक कुमार पांडे, सतीश पांडे,पंडित आशीष मिश्र,गोपाल तिवारी, कन्हैयालाल मिश्र, उमाशंकर तिवारी आदि सैकड़ो लोग सरयू तट पर जल लेकर संकल्प वैदिक विद्वान पंडित श्रीनारायण झा ने संकल्प दिलाया और भोपाल के लिए रवाना हुए हैं।