
- द्विवार्षिक अधिवेशन राजकीय इंटर कॉलेज सुल्तानपुर में हुआ संप्पन
सुल्तानपुर। यूपी एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफीसर्स एसोसिएशन जनपद शाखा सुल्तानपुर का द्विवार्षिक अधिवेशन राजकीय इंटर कॉलेज सुल्तानपुर के सभागार में संपन्न हुआ। जिसमें जनपद की नवीन कार्यकारिणी का गठन/चुनाव संपन्न हुआ l
चुनाव में कुल 71 सदस्य पंजीकृत थे जिसमें से 63 सदस्यों द्वारा मतदान किया गया।अध्यक्ष पद हेतु सुरेश कुमार 48 मत प्राप्त कर निर्वाचित हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेतु संजीव कुमार यादव निर्विरोध निर्वाचित हुए। सचिव पद पर अरुण कुमार तिवारी 44 मत प्राप्त कर निर्वाचित हुए तथा कोषाध्यक्ष पद पर राम प्रकाश राना एवं अन्य पद पर शैलेंद्र प्रताप यादव निर्विरोध हुए।उक्त चुनाव में हरिकृष्ण श्रीवास्तव मंडलीय अध्यक्ष, अयोध्या मंडल, अयोध्या मुख्य अतिथि के रूप में एवं राम विलास यादव मंडलीय सचिव अयोध्या मंडल अयोध्या पर्यवेक्षक के रुप में उपस्थित रहे।

उक्त चुनाव में अरविंद कुमार पांडे, दिवाकर मिश्र एवं श्याम करन यादव चुनाव अधिकारी के रूप में उपस्थित रहे। जिनके निर्देशन में चुनाव निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से संपन्न कराया गया।मंच का संचालन सत्यशील त्रिपाठी ने किया। चुनाव परिणाम की घोषणा के उपरांत शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ तथा राष्ट्रगान के उपरांत कार्यक्रम के समापन की घोषणा करते हुए शिव प्रताप सिंह पूर्व जनपदीय अध्यक्ष द्वारा आए हुए समस्त अतिथियों/सदस्यों/चुनाव अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।