Friday, April 11, 2025
Light
Dark

सुल्तानपुर के 02 खिलाड़ी अनूप व अमित करेंगे UP की मेजबानी,हुआ चयन..

स्पोर्ट स्टेडियम बरेली में हुआ था प्रदर्शन।

सुल्तानपुर।डीएम दफ्तर में तैनात एक कर्मी व अन्य ने बेहतर प्रदर्शन कर अयोध्या मंडल की तरफ से सुलतानपुर जिले का नाम रोशन किया है।यह चयन केन्द्रीय सिविल सर्विसेज सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड नई दिल्ली, ( Department of Personal and Training) के तत्वावधान में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज बैडमिंटन टूर्नामेंट 2023-24 हेतु उत्तर प्रदेश राज्य का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है।

बता दे जिलाधिकारी कार्यालय के अनूप कुमार गुप्ता का चयन किया गया है । सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा। अनूप कुमार गुप्ता ने पुरुष ओपेन वर्ग में प्रदेश में स्थान हासिल कर प्रदेश में सुलतानपुर का गौरव बढ़ाया है।वही दूसरे खिलाड़ी सुलतानपुर शहर के निवासी अमित उपाध्याय वर्तमान में लखनऊ मंडल से प्रतिभाग कर पुरुष वेट्रन वर्ग में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त कर सुलतानपुर का गौरव बढ़ाया है। यह सेलेक्शन ट्रायल 04-05 सितंबर को Sports stadium बरेली में आयोजित किया गया था।जिसमें प्रदेश भर के संभागों के बैडमिंटन खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था।