Wednesday, June 4, 2025
Light
Dark

सुल्तानपुर मे माध्यमिक शिक्षक संघ में रार:-पहले जिला इकाई ने प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत और अब लगा डाला गंभीर आरोप…

  • आखिर यह कैसा शिक्षक संघ,जहा शिष्टाचार छोड़ सब कुछ जारी है..?
  • कहीं पैसे के बंदर बांट को लेकर रार तो नहीं..
  • जिलाध्यक्ष ने अमरनाथ व पंकज तथा राज बहादुर को दिखाया बाहर का रास्ता।
  • प्रदेश अध्यक्ष बनने पर जिले में आयोजित सम्मान समारोह में शामिल थे जिलाध्यक्ष व जिलामंत्री।

सुल्तानपुर। यूपी माध्यमिक शिक्षक संघ में पिछले कुछ दिनों से रार मच गई है।जहां पर जिलाध्यक्ष व जिला मंत्री नियम विरुद्ध तरीके से बने प्रदेश अध्यक्ष अमर नाथ सिंह, राज बहादुर पाठक,पंकज सिंह को संगठन विरोधी गति विधियों में शामिल होने के चलते बाहर का रास्ता दिखाने की घोषणा की हैं।वही प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद जब अमरनाथ सिंह का जिले में प्रथम आगमन हुआ तो एमजीएस इंटर कालेज में भव्य सम्मान समारोह आयोजित हुआ।जिसमे बतौर जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह व जिला मंत्री डा. अरविंद सिंह व आरपी सिंह ने माला पहनाकर स्वागत किये थे।ऐसे में धन का बंदर बांट ही विवाद का कारण बन गया।जिसके चलते एक दिन पहले प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया से रूबरू हो पूरी जिला कार्यकारिणी भंग करने की बात कही थी।दूसरे दिन जिलाध्यक्ष व जिला मंत्री समेत पदाधिकारी ने तीनो को निष्कासन का ऐलान कर दिया।

पता चला है कि जिला अध्यक्ष वाह जिला मंत्री 27 अप्रैल को एमजीएस में आयोजित सम्मान समारोह में प्रदेश अध्यक्ष अमरनाथ सिंह को माला पहना कर स्वागत किया था। इसके बावजूद तरह-तरह के आरोप लगाते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि कहा कि गोरखपुर के सम्मेलन में न तो चुनाव की घोषणा की गई न ही चुनाव अधिकारी नामित हुए।यही नहीं कोई नामांकन प्रक्रिया तक नही हुई।ऐसे में स्वयंभू अध्यक्ष भले ही बने हो।यही नहीं अमर नाथ सिंह ने संगठन के पांच लाख रु लखनऊ शिक्षक संघ के खाते में समर्थकों के नाम करा लिए।सीतापुर में आयोजित सम्मेलन में करीब एक लाख अस्सी हजार रू आए।जिसमे से एक लाख रु अमरनाथ सिंह को नगद मिला वह भी हजम कर लिया गया।नियम विरुद्ध आशीष सिंह को महामंत्री घोषित कर दिया गया।अमरनाथ सिंह 2005में प्रांतीय अध्यक्ष थे।इनके कार्य व्यवहार से युवा शिक्षक खफा है।आरोप यह भी है कि सुभाष इंटर कालेज पलिया के शिक्षक राज बहादुर डीआईओएस कार्यालय में दलाली करते है जिससे संघ की छवि धूमिल हो रही है।तीनो शिक्षको को जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह व जिला मंत्री अरविंद सिंह ने एक्शन लेते हुए कई वर्ष के लिए संघ से निष्कासित कर दिया है।

  • दो दिन पहले माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी को प्रदेश अध्यक्ष ने किया था भंग

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने भंग कर दिया है। उन्होंने जिलाध्यक्ष अशोक सिंह और जिला मंत्री डा अरविंद सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाएं हैं। प्रदेश अध्यक्ष अमरनाथ सिंह ने कहा कि संगठन के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह और जिला मंत्री अरविंद कुमार सिंह प्रदेश नेतृत्व के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए संगठन की छवि को धूमिल करने पर उतारू हो गए हैं। जानबूझकर संगठन को तोड़ने और अनाधिकृत संगठन बनाने की वैधानिक प्रक्रिया में लगे हुए हैं। दोनों ने निर्वाचन की वैधानिक प्रक्रिया का पालन करने की बजाय जबरन जिलाध्यक्ष और जिला मंत्री का पद ग्रहण कर लिया है। प्रदेश अध्यक्ष अमरनाथ सिंह कहा कि संगठन के प्रति विद्रोह करने की मानसिकता के कारण जनपदीय कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है साथ ही शिक्षक पत्रिका के संपादक के रूप में कार्य कर रहे आरपी सिंह को भी संपादक के दायित्व से मुक्त कर दिया गया है। जुलाई माह में सदस्यता अभियान चलाते हुए जनपद सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन होगा। इस मौके राजबहादुर पाठक, रणधीर सिंह, श्याम प्रकाश सिंह समेत बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।