Monday, June 9, 2025
Light
Dark

सुल्तानपुर में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के लिए ग्राउंड जीरो पर उतरे भाजपा विधायक विनोद सिंह….

  • भाजपा प्रत्याशी के लिए लगातार समर्थन जुटाने में लगे सुल्तानपुर विधायक एवम पूर्व मंत्री विनोद सिंह।
  • ट्रिपल इंजन की सरकार बनने के बता रहे लोगों के फायदे।

सुल्तानपुर।नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर सुल्तानपुर विधायक एवम पूर्व मंत्री विनोद सिंह लगातार क्षेत्र में सक्रिय बने हुए हैं। लोगों से संवाद, क्षेत्रभ्रमण और नुक्कड़ सभाओं के जरिए न सिर्फ वे लोगों को भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिना रही हैं, बल्कि नगर निकाय चुनाव में भाजपा की सरकार बनने पर ट्रिपल इंजन की सरकार बनने पर उसके फायदे भी गिनवा रहे हैं। ल

इसी कड़ी में आज भी वे सांसद मेनका गांधी के साथ भाजपा प्रत्याशी एवम पूर्व चेयरमैन प्रवीण अग्रवाल के समर्थन में लोगों से मिलते नजर आए। शहर के विभिन्न वार्डो में नुक्कड़ सभाओं के जरिए उन्होंने प्रवीण अग्रवाल के साथ साथ सभी वार्डों के भाजपा प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जिताने का अनुरोध किया।