Sunday, June 1, 2025
Light
Dark

सुल्तानपुर में 2.5 वर्षो से उपेक्षित है भाजपा पार्टी के प्रणेता पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा,बिना अनावरण के खुले में रखी है प्रतिमा

सुलतानपुर।भारतीय जनसंघ के प्रणेता व मजबूत सशक्त भारत की परिकल्पना करने वाले महापुरुष की प्रतिमा बिना अनावरण के धूल फांक रही है।अब उम्मीद है कि ढाई वर्ष बाद समुचित स्थान मिल जाय।

देखा जाय तो पंडित दीन दयाल उपाध्याय के सपनो को साकार करने के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन प्रमुख रूप से भाजपा कर रही है।ये भाजपा के पूर्व भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष रहे।महान विचारक , राजनीतिज्ञ थे।इन्हीं के नाम पर लोगों के जीवन में बदलाव लाया। वही उनकी ही तैयार प्रतिमा वर्षों से उपेक्षा की शिकार हुई हैं। प्रतिमा को उचित स्थान देने में न तो पार्टी के लोग आगे आ रहे हैं न ही प्रशासन कोई कदम उठाना मुनासिब समझ रहा है।पं दीन दयाल उपाध्याय की तैयार प्रतिमा कलक्ट्रेट स्थित मत्स्य पालन विभाग के मुख्य दरवाजे पर वर्षों से बिना कपड़े में लिपटी खड़ी है। अभी तक उनकी प्रतिमा स्थापना को लेकर न तो जिले के भाजपा नेताओं ने कोई कवायद की न ही जिला प्रशासन इस तरफ ध्यान देना मुनासिब नहीं समझा।

बताते चलें कि केंद्र व प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद पंडित दीन दयाल उपाध्याय के नाम से कई जन कल्याण योजनाओं का संचालन कर रही है। जयंती हो या पुण्य तिथि धूमधाम से भाजपा मनाती है। इनके ही नाम पर रेलवे स्टेशन व शिक्षण संस्थान,एयरपोर्ट तक रखे जा रहे हैं। साथ ही कई महत्वपूर्ण योजनाएं जैसे पं दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना, पं दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना, स्वावलंबन योजना, ग्रामीण कौशल्या योजना, स्वरोजगार योजना सहित अन्य कई योजनाएं शामिल हैं।ऐसे में मत्स्य विभाग के जिम्मेदार ने न तो जिले के प्रशासनिक अफसरों को बताया न ही भाजपा नेताओं को।इनके द्वारा अब कहा जा रहा है कि अफसरों को लिखित तौर पर बताया जाएगा।वही भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा ने बताया कि अभी सूचना मिली है डीएम से वार्ता कर उचित स्थान दिलाया जाएगा।