
- जब फिसल कर गिर गई सुल्तानपुर सांसद मेनका गांधी
- -कांग्रेस प्रत्याशी वरुण ने बीजेपी विधायक विनोद सिंह को लिया आड़े हाथ, पहले एक्ट देखिए फिर जारी करिए बयान।
सुल्तानपुर। युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष एवं कांग्रेस प्रत्याशी वरुण मिश्रा ने भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह को आड़े हाथ लिया है। वाटर टैक्स और हाउस टैक्स कम करने का अधिकार नगरपालिका बोर्ड को नहीं होने के विधायक के बयान पर पलटवार किया है।वही बारिश के बाद मोहल्ले में प्रचार के लिए जाते समय सांसद फिसल कर गिर गई।Batch नगर के विकास की पोल खुल गई है।
- वरुण मिश्र ने विधायक विनोद सिंह को।दिया दो टूक जबाब बोले जाकर कानून पढ़े विधायक जी...
वरुण मिश्र ने कहा कि कोरोनावायरस कार्यकाल में 20% से अधिक जो बढ़ोतरी की गई थी। उसे कम करने का मुद्दा हमने मेनिफेस्टो में लिया है। कहा की सांसद मेनका गांधी के गिरने की घटना ने भाजपा के विकास कार्य के दावे की पोल खोल दी है। 2 दिन पूर्व भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने बयान दिया था कि नगरपालिका बोर्ड को यह अधिकार नहीं है कि वह हाउस टैक्स आधा और वाटर टैक्स माफ कर सके। जिसे मुद्दा बनाते हुए विधायक ने बयान दिया था और उनके बयान पर सुर में सुर मिलाया था। कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर आयोजित वार्ता के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी वरुण मिश्र ने विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह को आड़े हाथ लिया है।
उन्होंने कहा कि नगरपालिका के एक्ट को देखने के बाद उनको बयान देना चाहिए था। कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि चयनित होने के पहले दिन मैं कोरोनावायरस कार्यकाल के दौरान बढ़े हुए किराया दर और अन्य बढ़ोतरी को वापस लेने का काम करूंगा। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने भी बीजेपी नेताओं पर हमला बोला है।
- वरुण मिश्र बोले कीचड़ में सांसद मेनका नही सुल्तानपुर का विकास गिरा है
वही वरुण ने कहा कि मुझे लगता है कि कल सांसद मेनका गांधी नहीं गिरी हैं। भारतीय जनता पार्टी के दशकों से काबिज विकास के दावों का प्रमाण गिरा है। जो भारतीय जनता पार्टी कहती है कि हमने दशकों से विकास कार्य किया है। इसकी हकीकत देखने को मिली है। जिस स्थान पर यह हुआ है वहां सांसद मेनका गांधी गिरती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होते तो वह भी गिर जाते। ईश्वर ने जनता को अवसर दिया है कि वह समझ सके। शहर आज भी मूलभूत जरूरतों रोड, बिजली और पानी को तरस रहा है। सिंबल को वोट देने का परिणाम सबके सामने आ रहा है। भारतीय जनता पार्टी के बहुत मौका मिला है। लोगों ने अपना प्रतिष्ठान बढ़ाया, बारात घर बनवाए, राइस मिल बढ़ाई और लोगों को कोई मूलभूत सुविधा नहीं उपलब्ध करा सके। विधायक जी को हमारे घोषणापत्र की और नगरपालिका के प्रावधानों के बारे में थोड़ी कम जानकारी है। हमारे घोषणा पत्र में स्पष्ट रूप से लिखा हुआ है कि बढ़ा हुआ किराया दर कम किया जाएगा। बढ़ा हुआ वाटर टैक्स, बढ़ा हुआ हाउस टैक्स जो कोरोनावायरस कार्यकाल में निर्दयता दिखाते हुए बढ़ा दिया था। विधायक जी को नगर पालिका एक्ट फिर से देखना चाहिए।उसके बाद कोई बयान जारी करना चाहिए।