Saturday, April 19, 2025
Light
Dark

सुल्तानपुर बार एसोसिएशन के चुनाव में 59 प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत,क्या होता है बार चुनाव समझिए …

  • बार की सरकार चुनने को वकील तैयार
  • 16 पदों पर चुनावी मैदान में है 59 वकील
  • 27 जुलाई को 1847 वोटर करेंगे वोटिंग,28को होगी काउंटिंग।

सुलतानपुर। बार एसोसिएशन का चुनाव एक वर्ष का होता है।इस बार के चुनाव में 16 पदों पर 59 अधिवक्ता अपनी किस्मत अजमा रहे है।चुनाव को एक दिन शेष रह गए है।ऐसे में प्रत्याशी व उनके साथी अधिवक्ता ही नही बल्कि हर हाल जीत सुनिश्चित हो रिश्तेदारों के जरिए भी वोट मांग रहे है।फिलहाल इस चुनाव में 1847 अधिवक्ता वोटर है जो 27 को मतदान व मतगणना 28जुलाई को होनी है। वोटरों को अपने-अपने पाले में करने के लिए सभी तरीके अपनाए जा रहे है।एक दिन ही शेष होने के चलते सारे काम काज छोड़ अपने साथियों व रिश्तेदारों के साथ कोर्ट हो नही घर घर पहुंच कर वोटिंग की अपील कर रहे है।पिछली बार की अपेक्षा इस बार का चुनाव दिलचस्प हैं।जहां उम्मीदवार अपनी जीत के लिए लुभावने वादे भी धडल्ले से कर रहे हैं।वही वोटर भी इसे चुनावी लालीपाप मान रहे हैं।कुछ वोटरों का यह भी मानना है कि मदद तो दूर जीते पदाधिकारी चुनाव संपन्न होने के बाद पहचान ले यही बहुत हैं।

  • बार एसोसिएशन ने इन पदों पर होने है चुनाव-

अध्यक्ष पद के लिए अरविंद कुमार पांडेय, रणजीत सिंह,राघवेंद्र प्रताप सिंह,अमर नाथ,अजय पाठक,जय प्रकाश त्रिपाठी उम्मीदवार है।वही महासचिव के लिए मैदान में आर्त मणि मिश्र,अजय सिंह,उत्कर्ष शुक्ल,गिरजा श्रीवास्तव,तेज बहादुर सिंह,धनंजय द्विवेदी,वीरेंद्र प्रताप सिंह,मदन तिवारी, रमा शंकर पांडेय,राकेश पांडेय,व्यास नारायण दुबे,शिशिर सिंह,शूरसेन सिंह,सुरेश वर्मा,सूर्य नाथ यादव ताल ठोक रहे है।वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेतु विद्या भूषण पांडेय,अशोक पाठक,सुनील सिंह,उमाशंकर गुप्ता,हरिश्वर सिंह मैदान में हैं।उपाध्यक्ष में प्रेम तिवारी, नजर अहमद,वीरेंद्र यादव उम्मीदवार हैं।

ट्रेजरार पद पर अजय पांडेय,अरविंद पांडेय व कई बार चुनाव लड़ चुके बेलाल अहमद चुनाव में हैं।सह सचिव प्रशासन में इंद्र हास पाठक व बलराम त्रिपाठी चुनावी समर में हैं।सह सचिव पुस्तकालय के लिए रोहित पांडेय,अजय पाठक व बृजेश सिंह, सत्य प्रकाश मैदान में है।सह सचिव खुर्शीद क्लब के लिए अनिल मिश्र,अजीत तिवारी,कुलदीप वर्मा,रविशंकर ने पर्चा भरा है।वही वरिष्ठ कार्यकारिणी में अजय सिंह,राजमणि मिश्र,विवेक श्रीवास्तव समेत 11प्रत्याशी मैदान में है।कनिष्ठ कार्यकारिणी में अजय त्रिपाठी,मुकेश पाण्डेय,सतीश यादव समेत छह लोग ताल ठोक रहे है।

  • क्या होता है बार एसोसिएशन (Bar Association)

बार एसोसिएशन वकीलों का एक पेशेवर संघ है जो आम तौर पर एंग्लो-अमेरिकी प्रकार के न्यायशास्त्र का पालन करने वाले देशों में आयोजित किया जाता है । बार शब्द पुराने अंग्रेजी/यूरोपीय रिवाज से लिया गया है, जिसमें अदालती कामकाज वाले क्षेत्र को आम जनता के देखने के क्षेत्र से अलग करने के लिए भौतिक रेलिंग का उपयोग किया जाता था।

  • किस पद के लिए कितनी योग्यता—-

अध्यक्ष – वकालत का अनुभव
अध्यक्ष- 25 वर्ष या अधिक
कनिष्ठ उपाध्यक्ष-20 वर्ष या अधिक
सचिव महामंत्री- 15 वर्ष या अधिक
कोषाध्यक्ष – 10 साल या अधिक
सह सचिव – 5 वर्ष या अधिक
प्रशासन- 5 वर्ष या अधिक
वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य-15 साल या अधिक
कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य- 10 साल या अधिक