Friday, April 11, 2025
Light
Dark

सुल्तानपुर के यूथ आइकॉन अभिषेक सिंह को राजधानी लखनऊ में मिला बड़ा सम्मान..

सुल्तानपुर जिले युवा समाजिक कार्यकर्ता अभिषेक सिंह का बेहतर सेवा पर मिला सम्मान

राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा,अपर्णा यादव,महापौर सयुंक्त भाटिया ने अभिषेक को सम्मान से नवाजा

सुल्तानपुर।रविवार को राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय लखनऊ में महिला पुलिस सम्मान (Women Police Award) कार्यक्रम में सामाजिक सेवा क्षेत्र में मिशाल करने पर जिले के अभिषेक सिंह को सम्मानित किया गया।

जनपद के उत्साही युवा अभिषेक सिंह (Abhishek Singh Ankuran Sultanpur) को उनके द्वारा किये जा रहे समाजिक कार्यो हेतु राजधानी लखनऊ में माँ गायत्री संस्थान एवं नीशू वेलफेयर द्वारा आयोजित महिला पुलिस सम्मान कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा की उपस्थिति में सम्मान किया गया।जिसमे एमएलसी विधान परिषद पवन ,अपर्णा यादव एवं पूर्वमहापौर सयुंक्त भाटिया ने सम्मान प्रदान किया।

वन डे हंगर स्ट्राइक मुहिम से अभिषेक को मिली नई पहचान

अभिषेक सिंह द्वारा विगत कई वर्षों से जनपद में सेवा कार्य किया जा रहा है।ये खुद 34 बार रक्तदान के साथ लोगो को रक्तदान के लिए प्रेरित करते रहते हैं। अभिषेक लगातार लावारिस असहाय लोगो की देखभाल एवं भोजन का भी प्रबंध करते रहते है।अपनी मुहिम वन डे हंगर स्ट्राइक (One Day Hunger Strike) के माध्यम से प्रतिदिन अनेको की मदद कर रहे है।वर्तमान में अभिषेक गायत्री परिवार/अंकुरण फॉउंडेशन संस्था के साथ जुड़कर सेवा कार्य कर रहे है।