Monday, June 9, 2025
Light
Dark

सुल्तानपुर में फ्लॉप हुई सपा की चुनावी जनसभा:- सपा प्रदेश अध्यक्ष बोलते रहे और खाली पड़ी रही कुर्सियां…

  • इसौली विधायक भी नही जुटा पाए भीड़.. फ्लॉप हुई जनसभा
  • सपा पीड़ित पहलवानों के साथ खड़ी है-उत्तम सपा प्रदेश अध्यक्ष
  • की चुनावी जन सभा में नही दिखी भीड़,स्थानीय दिग्गज सपाइयो पर सवाल।
  • खिसकता नजर आ रहा है सपा प्रत्याशी का जनाधार।

सुल्तानपुर जिले में नगर निकाय चुनाव को लेकर सभी पार्टियां चुनाव प्रचार करने में हर हथकंडा अपना रही हैं।वही दूसरी ओर सपा प्रत्याशी रहमान मानू के समर्थन में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल भी सुल्तानपुर पहुंचे जहां पर
मंच के सामने की कुर्सियां खाली दिखाई पड़ी। शहरी निकाय चुनाव (UP Nagar Nikay Chunav) में भाजपा का वर्चस्व तोड़ने का दावा करने वाले सपा प्रत्याशी जनसभा में भीड़ जुटाने में हांफ जा रहे है।सपा प्रत्याशी की हालत देख पार्टी के एकजुटता पर सवाल उठने लगे है। कोई कुछ भी खुलकर बोलने के लिए तैयार नहीं है।यही नही जनसभा का आलम तब था जब इसौली से सपा विधायक ताहिर खान भी मौजूद थे,ऐसे में अब कहना गलत नही है सपा की जमानत जब्त न हो जाय..

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी रहमान मानू के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए नरेश उत्तम ने कहा कि जाति और धर्म की राजनीति करने वाली भाजपा सपा पर इल्जाम लगा रही है। सपा को आईना दिखाने वाले डिप्टी सीएम बृजेश पाठकअनुशासनहीनता कर सीएम योगी के कार्य में हस्तक्षेप कर रहे है। गोंडा के भाजपा सांसद बृजभूषण शरण के मामले में सपा पीड़ित महिला पहलवानों के साथ खड़ी हैं।आंदोलन से दूर होने के आरोप पर बोले कि सपा लगातार संघर्ष कर रही है। जिन नगर निकाय में चुने गए भाजपा चेयरमैन वहां बीते सत्र में भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा।

इस मौके पर सपा विधायक मो. ताहिर, पूर्व विधायक सन्तोष पांडेय, पूर्व विधायक अरुण वर्मा, पूर्व विधायक भगेलूराम, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी शकील अहमद, महामंत्री सलाहुद्दीन, विनीत तिवारी,वैभव मिश्र,रिजवान सोनू,जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।