Monday, August 18, 2025
Light
Dark

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर बाबा दुलदुल दास कुटी में आल्हा गायन का हुआ आयोजन,वीर रस में डूबे श्रोता

सुल्तानपुर। बल्दीराय तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत दरियापुर के ग्राम पूरे नेवल स्थित बाबा दुलदुल दास कुटी पर हर साल की भाँति इस वर्ष भी जन्माष्टमी महोत्सव पर आल्हा गायन का आयोजन हुआ। धीरे-धीरे विलुप्त हो रही इस परंपरागत विद्या ने श्रोताओं को वीर रस में सराबोर कर दिया।


कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा के इसौली विधानसभा पूर्व प्रत्याशी व सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक रामचन्द्र मिश्र तथा जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि व ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह ने फीता काटकर किया।इस मौके पर रायबरेली से आईं प्रसिद्ध आल्हा गायिका नेहा सिंह राजपूत और फतेहपुर से पधारी आरती प्रजापति ने अपनी दमदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। श्रोताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। मुख्य अतिथियों ने दोनों कलाकारों को आम का पौधा भेंट कर सम्मानित किया।कार्यक्रम में आयोजक मंडली की ओर से राकेश शुक्ला ने ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह का स्वागत किया, जबकि परिक्रमा प्रसाद तिवारी और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि करिया यादव ने भाजपा नेता रामचन्द्र मिश्र का स्वागत पौधा भेंटकर किया।आल्हा गायन को सुनने के लिए दूर-दराज़ से भारी संख्या में लोग पहुंचे। वीर रस से ओत-प्रोत गीतों ने श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।इस अवसर पर सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक ओम प्रकाश तिवारी, मंडल अध्यक्ष जगप्रसाद वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रदीप पांडेय, अवधेश दूबे, प्रधान बलवन्त सिंह, कवि कर्मराज शर्मा, धर्मेन्द्र मिश्र, महेश तिवारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन अमरनाथ पांडेय ने किया और अंत में आयोजक बाबा दुलदुल दास ने सभी श्रद्धालुओं व श्रोताओं का आभार जताया।