Thursday, April 10, 2025
Light
Dark

सुल्तानपुर के मंगला आश्रम में मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर स्मृति ईरानी से मिली साध्वी मंगला,किया मांग…

  • सुल्तानपुर के मां मंगला आश्रम में मूलभूत सुविधाओं का अभाव, साध्वी ने जनप्रतिनिधि व जिला प्रशासन से की मांग
  • जिले में चहुओर सनातन धर्म की अलख जगा रही साध्वी मंगला देवी।
  • बल्दीराय थाना क्षेत्र के बहुरावा से तुलसीपुर रोड पर स्थित है मां मंगला आश्रम।

सुल्तानपुर।स्थानीय जिले में पिछले एक दशक से सनातन धर्म की अलख जगा रही साध्वी के मां मंगला आश्रम में भक्तो व खुद के लिएपेयजल,शौचालय आदि तक नही है।जिससे शौचालय मुक्त का दावा कागजों तक सिमट कर रह गया है। सांसद,क्षेत्रीय विधायक,ब्लाक प्रमुख,जिप अध्यक्ष व प्रधान समेत जिला प्रशासन से मूलभूत सुविधाये आश्रम में मुहैया कराने की मांग किया है।

यह अभाव कही और नही बल्कि बल्दीराय ब्लाक व थाना क्षेत्र के बहुरावा से सटे तुलसी पुर रोड पर स्थित मां मंगला आश्रम से जुड़ा है।देखा जाय तो यहां एक अदद न तो शौचालय है न ही इंडिया मार्का हैंड पंप।जबकि यहां पर आश्रम की मुखिया साध्वी मंगला देवी से मिलने इनके शिच्य अयोध्या,अमेठी समेत कई जिलों से आते है।देखा जाय तो बाउंड्री वाल,गेट,एक छप्पर तक नही हैं।अभी हाल में ब्लाक प्रमुख शिवकुमार सिंह ने एक सोलर लाइट लगवाई है

।साध्वी ने सांसद मेनका गांधी,विधायक ताहिर खां,ब्लाक प्रमुख समेत जिप अध्यक्ष उषा सिंह से मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने का अनुरोध किया हैं।अभी कुछ दिन पहले चल रहे जमीनी विवाद का पटाक्षेप तब हुआ जब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने हस्तक्षेप किया।फिलहाल साध्वी मंगला देवी ने बताया कि विवाद का समाधान हो गया है।वाजिब सुविधाएं जल्द हो जाती तो आश्रम की व्यवस्था ठीक रहती।आने वाला भक्तो को कोई समस्या न होती।