Monday, March 23, 2026
Light
Dark

सुल्तानपुर में बारिश से ढहा बुजुर्ग महिला का आशियाना,अस्पताल में इलाज जारी..

बारिश में आवासीय छप्पर ढहा, बुजुर्ग महिला घायल

जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के बाहरपूर गांव का मामला

बुजुर्ग महिला को जनप्रतिनिधि नही दिला पाए पक्का छत

जयसिंहपुर सुलतानपुर। (दुर्गा प्रसाद, संवाददाता) तहसील क्षेत्र के बाहरपूर गांव में सोमवार की भोर हो रही तेज बारिश के चलते एक छप्पर नुमा कच्चा मकान ढह गया। इसके मलबे में वृद्धा दब गई। जिसे आसपास के लोगो ने बचाया। उसे इलाज के लिए निजी चिकित्सालय ले जाया गया।

चकसोरा गांव निवासी रामनाथ शर्मा का बंधवा गांव के पास एक छप्पर नुमा कच्चा मकान था। वह परिवार के साथ इसी मकान में रहता था। रविवार रात खाना खाकर परिवारिकजन सो रहे थे। सोमवार की भोर हो रही तेज बारिश के चलते मकान ढह गया। जिसके मलबे की चपेट में आकर गृहस्वामी की 80 वर्षीय माता राम दुलारी दब गई। बच्चे व पत्नी किसी तरह बच गए।

चीख पुकार मचाने पर आसपास के लोग दौड़े और वृद्धा को किसी तरह बाहर निकाला। इलाज के लिए उसे निजी चिकित्सालय ले गए। हादसे के गृहस्वामी की गृहस्थी का सारा सामान दब गया। सूचना पर पहुंचे हल्का लेखपाल सेतुराम ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी है।