Thursday, June 5, 2025
Light
Dark

सुल्तानपुर में सांसद मेनका संजय गांधी महिला स्वयं सहायता समूहों को बांटे 04 करोड़ 22 लाख रुपए.

  • 30लाभार्थी को पीएम आवास,10 बीसी सखी को दी साड़ी।
  • कोटा में अभ्यर्थियों की असामयिक निधन चिंता जनक

सुल्तानपुर।पूर्व केंद्रीय मंत्री व जिले की सांसद मेनका संजय गांधी ने मंगलवार को अपने दौरे के दूसरे अंतिम दिन कूरेभार ब्लाक मुख्यालय पर 215 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की आजीविका संवर्धन के लिए 4 करोड़ 22 लाख रूपए के चेक का वितरण किया।श्रीमती गांधी ने 30 लाभार्थियों को पीएम आवास एवं 10 बीसी सखियों को साड़ी का वितरण किया।श्रीमती गांधी ने ब्लाक मुख्यालय पर नवनिर्मित सभाकक्ष का लोकार्पण किया।मेनका संजय गांधी ने इसके पूर्व संघ कार्यालय पर विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश व जिला प्रचारक आशीष जी को रक्षा सूत्र बांधा।


पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका संजय गांधी ने राजस्थान के कोटा में पिछले आठ माह में 23 प्रतियोगी छात्रों के द्वारा आत्महत्या किए जाने पर चिंता व्यक्त की है।उन्होंने कहा कि कोचिंग संस्थानों के द्वारा छात्रों पर सफल होने के लिए बढ़ते दबाव के कारण छात्र निराशा में आत्महत्या जैसा कदम उठा रहे है,उन्होंने कहा कि संस्थानों को नियमों में परिवर्तन करना पड़ेगा,ऐसी घटनाओं पर केंद्र सरकार गंभीर है।
श्रीमती गांधी ने कहा कि स्वयं सहायता समूह को बड़ी आर्थिक मदद किए जाने से उनकेआजीविका संवर्धन में बड़ी मदद मिलेगी।

रक्षाबंधन पर्व पर संदेश देते हुए श्रीमती गांधी ने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी बीवी बच्चों को छोड़कर हर महिला को अपनी बहन मानना चाहिए और उसकी रक्षा करनी चाहिए।डीडीओ अजय कुमार पांडेय ने बताया कि स्वयं सहायता समूह को बड़ी आर्थिक मदद मिलने के बाद भी विकास विभाग के अधिकारी उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं से मदद कर रहे हैं। स्वयं सहायता समूह की अध्यक्षा श्रीमती प्रियंका सिंह कहा कि स्वरोजगार के माध्यम से आज ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भर हुई है।